scriptदुर्ग जिले में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 1 अक्टूबर से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | covid lockdown ended in Durg district, Collector issued order | Patrika News

दुर्ग जिले में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 1 अक्टूबर से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

locationभिलाईPublished: Sep 30, 2020 06:28:46 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

COVID unlock: कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे दुर्ग जिले में 21 सितंबर से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। 1 अक्टूबर से सभी तरह की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। दु

दुर्ग जिले में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 1 अक्टूबर से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग जिले में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 1 अक्टूबर से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग. कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे दुर्ग जिले में 21 सितंबर से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। 1 अक्टूबर से सभी तरह की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। दुर्ग कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि लॉकडाउन की मियाद नहीं बढ़ाई जा रही है, लेकिन पहले की तरह लोगों को सारे नियमों का पालन करना होगा। जिले में समस्त तरह की परिवहन सेवाएं 1 अक्टूबर से चालू हो जाएंगी। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजक पार्क, पर्यटन स्थल, क्लब, थियेटर, हॉल, ऑडिटोरियम पहले की तरह बंद रहेंगे। इन्हें अभी नहीं खोला जाएगा। पूर्व की तरह किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस और आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।
स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्यूशन क्लास बंद रहेंगे। केवल ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगे। पेट्रोल पंपों पर पहले की तरह लोगों को पेट्रोल मिलेगा। होटल, रेस्टोरेंट की होम डिलिवरी रात 10 बजे तक होगी। धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना की जा सकेगी, लेकिन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम नहीं होगी।
मंगलवार जिले के व्यापारी मोर्चा लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को ज्ञापन सौंपकर अब लॉकडाउन नहीं बढ़ाने की मांग की थी। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार लॉक डाउन से व्यापारियों की स्थिति खराब हो गई है। व्यापारी आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा था कि बेहद जरूरी हो तो दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखने का विकल्प रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो