भिलाई

तालपुरी ठगड़ा बांध में मत्स्य विभाग के सुरक्षाकर्मी की मिली लाश, एक सप्ताह पुरानी है बॉडी

तालपुरी ठगड़ा बांध में एक लाश की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। (Bhilai crime news)

भिलाईAug 15, 2020 / 12:14 pm

Dakshi Sahu

तालपुरी ठगड़ा बांध में मत्स्य विभाग के सुरक्षाकर्मी की मिली लाश, एक सप्ताह पुरानी है बॉडी

भिलाई. तालपुरी ठगड़ा बांध में एक लाश की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। लाश मृतक मत्स्य विभाग का सुरक्षाकर्मी की बताई जा रही है जो करीब सप्ताहभर पुरानी है। भिलाई नगर टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया लाश काफी डीकंपोज हो चुकी थी। तत्काल एफएसएन टीम को बुलाया गया। शव की पहचान दुर्ग वार्ड-34 सरस्वती नगर निवासी मनोज यादव (22 वर्ष) से रूप में हुई है। परिजनों से पूछताछ की गई। जानकारी मिली है कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। संभवत: वह पानी में गिरने से उसकी मौत हुई।
मत्स्य विभाग का सुरक्षाकर्मी
पुलिस ने बताया कि मनोज करीब 6 माह से घर नहीं जा रहा था। वहीं एक झोपड़ी बनाकर रहता था। प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से मत्स्य विभाग में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी कर रहा था। एफएसएन एक्सपर्ट डॉ. पवन ताम्रकार ने बताया कि शरीर में दाहिने साइट फिसलने जैसा स्पॉट नजर आ रहा था। सभवत: मिर्गी की वजह से बांध से गिरा है। गहरे पानी में चला गया। मामला एक्सीडेंटल है।
9 वर्ष का बच्चा तालाब में डूबा, मौत
करंजा भिलाई वार्ड-2 के डबरी तालाब में 9 वर्ष के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रातभर गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। शुक्रवार को शव पानी की उपरी सतह पर आया। पुलिस ने मर्ग कायम किया। जेवरा चौकी प्रभारी बीपी शर्मा ने बताया शनिवार की शाम बच्चे मिलकर भगवान गणेश की मूर्ति देखने के लिए गए थे। लोब चौहान (9 वर्ष) के पैर में कीचड़ लगने से वह धोने के लिए चला गया। करीब 6 फीट गहरे पानी में फिसल गया।

Home / Bhilai / तालपुरी ठगड़ा बांध में मत्स्य विभाग के सुरक्षाकर्मी की मिली लाश, एक सप्ताह पुरानी है बॉडी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.