scriptडेंगू से निपटने निगम ने कसी कमर, घर-घर जाकर बांट रहे मच्छर का लार्वा मारने टेमी फॉस | Dengue infection in Bhilai, Bhilai nigam | Patrika News

डेंगू से निपटने निगम ने कसी कमर, घर-घर जाकर बांट रहे मच्छर का लार्वा मारने टेमी फॉस

locationभिलाईPublished: May 16, 2019 03:10:16 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

निगम प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए मच्छर उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया है। मच्छर को घरों में पनपने से रोकने के लिए सेप्टिक टैंक के गैस पाइप में मच्छर दानी की जाली लगाया जा रहा है।

patrika

डेंगू से निपटने निगम ने कसी कमर, घर-घर जाकर बांट रहे मच्छर का लार्वा मारने टेमी फॉस

भिलाई. निगम प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए मच्छर उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया है। मच्छर को घरों में पनपने से रोकने के लिए सेप्टिक टैंक के गैस पाइप में मच्छर दानी की जाली लगाया जा रहा है। निगम की टीम ने वार्ड-63 रुआबांधा रिसाली में शिविर लगाया है। घरों में टेमीफास दवा का छिड़काव कर रही है। बता दें कि पिछले साल शहर में डेंगू की वजह से 50 से अधिक लोगों की जान चली गई।8 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।
निगम आयुक्त एसके सुंदरानी का कहना है कि मच्छर बाथरूम और सेप्टिक टैंक में पनपता है। दिन में मच्छर गैस पाइप के जाली से नीचे अंदर चला जाता है। दिन ढलने के बाद बाहर आता है। लोगों को काटता है। गैस पाइप में जाली लगा देने से मच्छर को पनपने का मौका नहीं मिलेगा।
2-3 दिन के अंतराल में करें कूलर की सफाई
निगम की डोर टू डोर सर्वे कर सर्दी,खांसी, बुखार या उल्टी दस्त की शिकायत करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री शहरी चलित स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने का आग्रह कर रही है। साथ ही लोगों को मच्छर के लार्वा और अंडा को पनपने से रोकने के लिए टेमी फॉस दवा का वितरण कर रही है। 2-3 दिन के अंतराल में कूलर में डालकर सफाई की अपील भी कर रही है।
अब तक 2260 घरों में लगा चुके हैं जाली
अप्रैल से अब तक 2260 घरों में मच्छर दानी की जाली लगाया जा चुका है। नेहरू नगर जोन के 1000, टाउनशिप क्षेत्र के500, रिसाली जोन-760 इस प्रकार कुल 2260 नग जाली सेप्टिक टैंक के गैस पाइप में लगाया जा चुका है। बारिश शुरू होने से पहले हर घर संवेदनशील क्षेत्र वार्डों के घरों के सेप्टिक टैंक के गैस पाइप में मच्छर दानी लगाने का लक्ष्य तय किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो