scriptभिलाई में यहां 14 लाख से तैयार किया जाएगा डोम | Dome to be built from 14 lakhs here in Bhilai | Patrika News
भिलाई

भिलाई में यहां 14 लाख से तैयार किया जाएगा डोम

देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर मेयर ने की घोषणा.

भिलाईNov 15, 2019 / 10:24 pm

Abdul Salam

भिलाई में यहां 14 लाख से तैयार किया जाएगा डोम

भिलाई में यहां 14 लाख से तैयार किया जाएगा डोम

भिलाई. भिलाई लोक सृजन समिति व हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति ने आधुनिक तीर्थ के जनक पंडित जवाहरलाल नेहरू के 130 वीं जयंती पर सेक्टर- 2 सड़क 6 शक्ति सदन मैदान में कार्यक्रम किए। जसका विषय पंडित नेहरू व उनका चिंतन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप चौबे पूर्व विधायक, विशेष अतिथि के रूप में तुलसी साहू, अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस व अध्यक्षता देवेंद्र यादव विधायक व महापौर ने की।
वे शांति के पुजारी
इस मौके पर पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने बेरोजगारों को काम देने के लिए उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया था। वे शांति के पुजारी थे। विधायक व मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि पं नेहरू ने औद्योगिक शांति के चिंतन से ही सोवियत संघ के सहयोग से भिलाई में एशिया का सबसे बड़ा इस्पात कारखाना का निर्माण हुआ।
14 लाख से तैयार किया जाएगा डोम
उन्होंने कहा कि शक्ति सदन हनुमान मंदिर प्रांगण में डोम रूफ निर्माण के लिए 14 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, जिसका निर्माण काम जल्द शुरू किया जाएगा।
नहीं था पटेल और नेहरू में मतभेद
मुख्य अतिथि प्रदीप चौबे ने देश हितों में आर्थिक व सामाजिक विकास में तेजी लाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि नेहरू और सरदार पटेल में कोई मतभेद नहीं था। वे दोनों ही महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी रहे हैं। आज भी दुनियां के सभी देशों में भारत को गांधी-नेहरू के नाम से ही जाना जाता है। कार्यक्रम के अंत में आभार समिति के महासचिव पीआर वर्मा ने जताया। इस मौके पर मोहन गुप्ता, डी पी राय, पवन द्विवेदी, पी सी शर्मा, पुनाराम जायसवाल मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो