scriptपढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई और अमेरिका में शादी, दुबई में दहेज मांगा और छत्तीसगढ़ में दर्ज हुआ जुर्म | dowery demand after court marriage | Patrika News

पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई और अमेरिका में शादी, दुबई में दहेज मांगा और छत्तीसगढ़ में दर्ज हुआ जुर्म

locationभिलाईPublished: Nov 27, 2018 10:56:40 pm

अमेरिका में कोर्ट मैरीज करने वाले पति ने पत्नी को घर से सिर्फ इसलिए भगा दिया क्योंकि उसने एफडी 20 लाख तोड़कर नहीं दिया। नवविवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडना की शिकायत दर्ज करवा दी।

Bhilai crime

पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई और अमेरिका में शादी, दुबई में दहेज मांगा और छत्तीसगढ़ में दर्ज हुआ जुर्म

भिलाई@Patrika. अमेरिका में कोर्ट मैरीज करने वाले पति ने पत्नी को घर से सिर्फ इसलिए भगा दिया क्योंकि उसने एफडी (फिक्स डिपॉजिट) की 20 लाख रुपए तोड़कर नहीं दिया। नवविवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडना की शिकायत दर्ज करवा दी। दोनों अमेरिका में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। वहीं दोनों ने शादी करने का फैसला किया। वहां कोर्ट मैरिज भी कर ली। फिर घर लौटकर माता पिता के सहयोग से हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी की। दहेज को लेकर विवाद बढऩे पर नवविवाहिता ने शिकायत की तो महिला थाना पुलिस ने पहले काउंसलिंग की। बात नहीं बनी तब आरोपी पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ धारा 498 ए के तहत जुर्म दर्ज मामले को विवेचना में लिया है।
दहेज में 30 तोला सोना देने के साथ 50 लाख रुपए खर्च किया

महिला थाना टीआई सी तिर्की ने बताया कि ३ दिसम्बर २०१७ को बिलासपुर की नेहा सूद (२६) ने सामाजिक रीति रिवाज से रिसाली भिलाई के दीपक दुबानी के साथ शादी की। नेहा के पिता ने दहेज में ३० तोला सोना देने के साथ ५० लाख रुपए खर्च किया। दीपक के माता पिता के बैंक खाते में २ लाख रुपए उनके लिए ट्रांसफर किया। शादी के बाद नेहा ससुराल में रहने लगी। कुछ दिन के बाद उसकी सास एक मकान और गाड़ी मांगने लगी। इस बात को नेहा नेअपने पति दीपक को बताया। दीपक भी अपने माता पिता पक्ष में बात करने लगा। फिर दहेज के लिए उसे शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। ज्यादाती होने पर नेहा ने सारी बात अपने मायके वालों को बताया। बेटी की पीड़ा सुनकर जब उसके माता पिता पहुंचे तो उनसे भी ससुराली दहेज को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद बात आगे बढ़ती गई।
नौकरी की तलाश में पति पत्नी दुबई गए वहां एफडी तोड़वाने के लिए दबाव बनाया
पुलिस ने बताया कि २८ जून २०१८ को दोनों पति पत्नी नौकरी की तलाश में दुबई गए। वहां पर दीपक को नौकरी के लिए भटकना पड़ा। इस दौरान दीपक भी दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। वहीं मारपीट कर घर से पैसे मंगाने दबाव डालने लगा। पैसा नहीं दिया तो भगा देने की धमकी देने लगा। उसे पता चला कि नेहा के पिता ने उसके नाम से २० लाख रुपए की एफडी किया है। जब उसने एफडी तोड़कर रकम मांगी। नेहा ने इनकार किया तो उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर महिला पुलिस ने दोनों पक्ष की काउंसलिंग की। बात नहीं बनी। तब दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो