scriptलव मैरिज का ऐसा सिला, मायके से 5 लाख नहीं लाई तो पत्नी को घर से निकाल दिया दहेज लोभी पति ने | Dowry case in Bhilai, Bhilai police | Patrika News

लव मैरिज का ऐसा सिला, मायके से 5 लाख नहीं लाई तो पत्नी को घर से निकाल दिया दहेज लोभी पति ने

locationभिलाईPublished: Jan 21, 2019 10:21:53 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पैसे के लालच में एक युवक ने नौकरीपेशा युवती से अंतरजातीय विवाह किया। उसकी जमा पंूजी 15 लाख से अपना घर बना लिया।

patrika

लव मैरिज का ऐसा सिला, मायके से 5 लाख नहीं लाई तो पत्नी को घर से निकाल दिया दहेज लोभी पति ने

भिलाई. पैसे के लालच में एक युवक ने नौकरीपेशा युवती से अंतरजातीय विवाह किया। उसकी जमा पंूजी 15 लाख से अपना घर बना लिया। इसके बाद 5 लाख रुपए और अपने पिता से मांगकर लाने प्रताडि़त करने लगा।
अंतरजातीय विवाह किया
युवती ने इनकार किया तो बेरहम पति और सास ने उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का जुर्म दर्ज किया है। महिला थाना टीआई सी तिर्की ने बताया कि 29 अगस्त 2016 को मैत्री विहार सुपेला निवासी के संतोष ने जबलपुर की युवती से कोर्ट से अंतरजातीय विवाह किया था।
महिला ने की थाने में शिकायत
पति को मालूम था कि पीडि़ता इसके पहले प्रायवेट नौकरी और व्यवसाय करती थी। वह १५ लाख रुपए जोड़कर रखी है। उसे घर बनाने का सपना दिखाकर पैसा ले लिया। जब घर बनकर तैयार हो गया तो मायके से ५ लाख रुपए और लाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीडि़ता ने परेशान होकर महिला थााना में शिकायत की।

ट्रेंडिंग वीडियो