scriptदहेज के लिए पति ने अपनाया गंदा तरीका, पत्नी की अश्लील फोटो खींच….करने लगा ये सब | Dowry case in Durg, Durg police | Patrika News

दहेज के लिए पति ने अपनाया गंदा तरीका, पत्नी की अश्लील फोटो खींच….करने लगा ये सब

locationभिलाईPublished: Jan 15, 2019 03:44:24 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

प्रियंका नगर रिसाली में रहने वाली महिला ने महिला थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई है।

patrika

दहेज के लिए पति ने अपनाया गंदा तरीका, पत्नी की अश्लील फोटो खींच….करने लगा ये सब

भिलाई. प्रियंका नगर रिसाली में रहने वाली महिला ने महिला थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पति फेसबुक के माध्यम से व मैसेज कर व फोटो डाल कर मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। पुलिस ने धारा 498 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महिला को प्रताडि़त किया
पुलिस के मुताबिक महिला का 22 जून 2017 को शांति कॉलोनी छिंदवाड़ा में रहने वाले एम जैन के साथ विवाह हुआ। इसमें पिता ने सभी आवश्यक सामान और सोने चांदी के जेवरात दिए थे। शादी के कुछ समय बाद पति, सास ने पिता से कहा कि अधिक सामान नहीं दिया। इसके बाद महिला को प्रताडि़त किया।
पिता ने डरकर दिए 50 हजार रुपए
पति बीच-बीच में रिसाली आकर रुपए की मांग करता था। अगस्त 2017 के अंतिम सप्ताह में वह पति के साथ मायके आई, तब पति ने घर वालों के साथ गाली देकर मारपीट की थी। 8 नवंबर २०17 को पति ने रिसाली आकर अपने सास और ससुर से 10 लाख रुपए मांगे। मना किया तो कहा कि बेटी व नाती को वापस ले आओ। पिता ने डरकर 50 हजार रुपए दे दिए।
काउंसलिंग के बाद भी नहीं हो पाया समझौता
महिला ने बताया कि पति व सास लगातार शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताडऩा देते रहे व अपने घर में रखने से इनकार कर दिया, तब महिला थाना दुर्ग में आवेदन दिया। काउंसलिंग के बाद भी समझौता नहीं हुआ।
महिला ने बताया कि एम जैन के साथ उनका दूसरा विवाह था, इसके पहले जो विवाह हुआ था, उससे उसका विवाह टूट चुका था। जिससे उसकी एक औलाद भी है। वह छिंदवाड़ा में निजी स्कूल में पढ़ा रही थी, जिससे मिलने वाली राशि से घर का सामान खरीदा और बच्चे की फीस जमा करती थी। इसके बाद भी पति और सास उसे प्रताडि़त करते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो