scriptराज्य निर्माण के बाद 22 साल में जिले में आए 13 कलेक्टर, केशरी सबसे ज्यादा 3 साल रहे | Durg Bhilai all 13 collectors Name and duration 22 years of state | Patrika News

राज्य निर्माण के बाद 22 साल में जिले में आए 13 कलेक्टर, केशरी सबसे ज्यादा 3 साल रहे

locationभिलाईPublished: Jul 02, 2022 08:07:40 pm

Submitted by:

CG Desk

– 116 साल के दुर्ग में राज्य निर्माण के बाद 22 सालों में 13 कलेक्टरों की पदस्थापना हो चुकी है। आईसीपी केशरी एक मात्र कलेक्टर रहे, जिन्होंने जिले में तीन साल की अवधि पूरी की।- कलेक्टर भुरे को विदाई… बोले- कार्यकाल का सबसे अविस्मरणीय अनुभव दुर्ग का।

durg_colectorate.jpg

दुर्ग. आई.सी.पी. केशरी सर्वाधिक 36 माह यानि 3 साल और 8 दिन जिले में पदस्थ रहें। वहीं सबसे कब महज 11 दिन रीना बाबा साहेब कंगाले को जिले में कलेक्टरी का मौका मिला। हालांकि उन्हें बाद में जिले में दोबारा पदस्थापना दिया गया और इसके बाद वे जिले में 14 माह तक कलेक्टर रही।

ठाकुर राम सिंह और रीना बाबा साहेब कंगाले ऐसे कलेक्टर रहें जिन्हे जिले में दो बार मौका मिला। इन दोनों के बीच खास बात यह रही कि दोनों बार ही दोनों ने एक दूसरे को रिप्लेस किया। ठाकुर राम सिंह की जगह फरवरी 2011 में रीना बाबा साहेब कंगाले को पदस्थ किया गया। 17 दिन बाद ठाकुर राम सिंह ने उन्हें रिप्लेस कर लिया। इसके बाद ठाकुर राम सिंह करीब ढाई माह जिले में पदस्थ रहे। जिनकी जगह मई 2011 में रीना बाबा साहेब कंगाले को दोबारा पदस्थ किया गया।

मीणा 52वें कलेक्टर
नवपदस्थ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा राज्य निर्माण के बाद 14वें और 116 साल के दुर्ग जिले के 52 वें कलेक्टर होंगे। बीएल अग्रवाल राज्य पुनर्गठन के दौरान जिले के कलेक्टर थे। राज्य निर्माण के बाद करीब दो महीने उनकी पदस्थापना बनी रही। इस बीच पदस्थ 13 कलेक्टर्स में रीना बाबा साहेब कंगाले और आर संगीता दो ही महिलाएं रहीं।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विदाई दी। उनका राजधानी रायपुर स्थानांतरण किया गया है। इस दौरान कलेक्टर भुरे ने कहा कि उन्होंने शासकीय सेवा में दस वर्ष से अधिक समय बिताए हैं। कई स्थानों पर बहुत अच्छे अनुभव रहे हैं, लेकिन दुर्ग का मेरा अनुभव सबसे अच्छा और अविस्मरणीय अनुभव हैं। उन्होंने कहा कि जिले में महसूस किया कि यहां की कार्यसंस्कृति बहुत अच्छी है। कलेक्ट्रेट में प्रोटोकाल के अनुरूप कार्य होता है।

जिले के कलेक्टर्स और उनकी पदस्थापना अवधि

राम सिंह और कंगाले को मिला दो बार मौका

बी.एल अग्रवाल राज्य निर्माण के पहले से 23 दिसंबर 2000

आई.सी.पी. केशरी 23 दिसंबर 2000 से 1 जनवरी 2004

जवाहर श्रीवास्तव 1 जनवरी 2004 से 30 मई 2006

सुब्रत साहू 30 मई 2006 से 21 दिसंबर 2008

ठाकुर राम सिंह 22 दिसंबर 2008 से 11 फरवरी 2011

रीना बाबा साहेब कंगाले 12 फरवरी 2011 से 22 फरवरी 2011

ठाकुर राम सिंह 23 फरवरी 2011 से 6 मई 2011

रीना बाबा साहेब कंगाले 06 मई 2011 से 31 जुलाई 2012

ब्रजेशचंद्र मिश्र 31 जुलाई 2011 से 2 जून 2014

आर संगीता 2 जून 2014 से 23 मई 2017

उमेश अग्रवाल 29 मई 2017 से 6 फरवरी 2019

अंकित आनंद 06 फरवरी 2019 से 28 मई 2020

डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे 28 मई 2020 से 1 जुलाई 2022

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो