scriptराजनीति, बैठक में भिड़े भाजपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष, गाली-गलौज के साथ बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची | Durg BJP president and vice president fight each other | Patrika News

राजनीति, बैठक में भिड़े भाजपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष, गाली-गलौज के साथ बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची

locationभिलाईPublished: May 24, 2018 11:50:05 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

बैठक में अध्यक्ष सांवला राम डाहरे और उपाध्यक्ष मारकंडेय तिवारी ही आपस में भिड़ गए। बात गाली-गलौज और एक-दूसरे को धक्का- मुक्की देने तक भी पहुंच गई।

patrika

राजनीति, बैठक में भिड़े भाजपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष, गाली-गलौज के साथ बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची

भिलाई. प्रदेश सरकार की विकास यात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को बुलाई गई जिला भाजपा की बैठक में अध्यक्ष सांवला राम डाहरे और उपाध्यक्ष मारकंडेय तिवारी ही आपस में भिड़ गए। बात गाली-गलौज और एक-दूसरे को धक्का- मुक्की देने तक भी पहुंच गई। इसके बाद संगठन के कई पदाधिकारियों ने तत्काल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक को विवाद की जानकारी देते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी।
मुख्यमंत्री की विकास यात्रा 6 जून को दुर्ग जिला पहुंचेगी। इस संबंध में भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष स डाहरे ने संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के ३२ बंगला स्थित निवास में जिला संगठन और मंडल अध्यक्षों की शाम ५ बजे बैठक बुलाई थी। डाहरे मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन से मिले ९ सूत्री कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे।
जिला और मंडल के पदाधिकारियों को संगठन केनिर्देश के मुताबिक काम करने की बात कह ही रहे थे कि जिला उपाध्यक्ष मारकण्डेय तिवारी ने उन्हें टोक दिया। पदाधिकारियों को विकास यात्रा पर ध्यान नहीं देने की बात कह दी। इस पर अध्यक्ष डाहरे नाराज हो गए। उन्होंने तिवारी की ओर देखते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष मैं हूं। मैं संगठन के आदेश की जानकारी दे रहा हूं। अगर आपको कार्य नहीं करना है तो आप बाहर जा सकते हैं।
डाहरे की यह बात तिवारी को नागवार गुजरा। तिवारी तमतमाते हुए अपनी कुर्सी से उठ हो गए। इससे बाजू में खड़े अध्यक्ष डाहरे को धक्का लग गया। इसके बाद दोनों आपस में जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। पदाधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों का शांत कराया। जिला भाजपा प्रवक्ता पवन केसवानी ने बताया कि जिला भाजपा की बैठक में विवाद की मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
सरोज से मिलने पहुंचे दोनों पक्ष
विवाद के बाद दोनों पक्ष अपनी बात रखने राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के निवास मैत्री कुंज रिसाली पहुंच गए। कई पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा देने तक की बात कही। सरोज ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद संगठन के निर्देश के मुताबिक काम करने कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन के मुताबिक काम नहीं कर सकते वे स्वतंत्र हैं।
प्रदेश संगठन भी खफा है
जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बीच अंदरुनी लड़ाई काफी लंबे समय से चल रही है, जो विकास यात्रा की बैठक में खुलकर बाहर आ गई। जिला संगठन में अब पहले जैसी पार्टी संबंधी गतिविधियां नहीं होने से कई पदाधिकारी नाराज हैं। वेे प्रदेश संगठन को इससे अवगत भी करा चुके हैं। विवाद की वजह से विकास यात्रा की यह तैयारी बैठक अधूरी रह गई।
बंद मिला मोबाइल
इस संबंध में जिला अध्यक्ष डाहरे और तिवारी का पक्ष जाने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले। बैठक में जिला महामंत्री खिलावन सिंह, विनीत वाजपेयी, राम उपकार तिवारी, विजेन्द्र सिंह, रामानंद मौर्या, गोपाल बिस्ट, रिंकी अग्रवाल, निहारिका मिश्रा, माखन कोसरिया, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रताप सिंह मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो