scriptडोर-टू-डोर सर्वे के दौरान अचानक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा गुड जॉब | Durg Collector praised the work of Anganwadi workers | Patrika News

डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान अचानक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा गुड जॉब

locationभिलाईPublished: Sep 24, 2020 04:49:42 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में आप लोगों का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है।

डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान अचानक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा गुड जॉब

डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान अचानक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा गुड जॉब

दुर्ग. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भिलाई के विभिन्न वार्डों में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे का काम देखने औचक पहुंच गए। वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों को चिन्हांकित करने का कार्य कर रही थीं। इसी बीच कलेक्टर को अपने सामने देख वे चौंक गई। कलेक्टर ने तीन घरों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा और प्रपत्र की जांच की।
कलेक्टर ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में आप लोगों का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। पाटणकर कालोनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया खंडेलवाल ने बताया कि हम लोग अतिरिक्त बीमारियां भी दर्ज कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि लक्षण नजर आए तो तुरंत टेस्ट करा लें।
निगम आयुक्त ने भी की तारीफ
कलेक्टर की तरह भिलाई नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भी भिलाई क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य देखा। रघुवंशी ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और उन्हें कहा कि लोगों से कहें कि बिना हिचके लक्षण बताएं और टेस्ट कराएं। जितना जल्दी कोविड का प्रभावी इलाज आरंभ हो जाता है रिकवरी तेजी से होने लगती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो