scriptDurg Flower Show : रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महका राजेंद्र पार्क | Durg Flower Show : Rajendra Park, scented with colorful flowers | Patrika News

Durg Flower Show : रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महका राजेंद्र पार्क

locationभिलाईPublished: Feb 16, 2020 10:03:47 pm

भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री गार्डन की तर्ज पर नगर निगम द्वारा राजेंद्र पार्क फ्लावर-शो को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। पहली बार आयोजित फ्लावर-शो को देखने 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।

दुर्ग फ्लावर शो : हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे रहे आकर्षण के केंद्र

दुर्ग फ्लावर शो : हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे रहे आकर्षण के केंद्र

दुर्ग@Patrika. भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री गार्डन की तर्ज पर नगर निगम द्वारा राजेंद्र पार्क फ्लावर-शो को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। पहली बार आयोजित फ्लावर-शो को देखने 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। फ्लावर-शो में 3 थीम पर 250 से ज्यादा वेरायटी के एक हजार से ज्यादा फूल सजाए गए थे। इनमें काला और हरा गुलाब के साथ बोनसाई के पौधे आकर्षण के केंद्र रहे।
फ्लावर शो में प्रतिभागियों द्वारा तैयार फूलों के गमले और सजावटी पौधे रखे गए
निगम प्रशासन द्वारा शहर को ग्रीन सिटी बनाने पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने के मकसद से फ्लावर-शो का आयोजन किया गया। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों व पर्यावरणप्रेमियों का जुड़ाव हो सके इसके लिए घरों में तैयार पौधों को भी फ्लावर-शो में सजाने का आवसर दिया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया।फ्लावर शो में निगम द्वारा तैयार फूलों के गमलों व सजावटी पौधों के अलावा फ्लावर शो में प्रतिभागियों द्वारा तैयार फूलों के गमले और सजावटी पौधे रखे गए।फ्लावर शो में गमला में फूल पौधा सजावट, कट फूल पौधा सजावट और बोनसाई फूल पौधा सजावट तीन केटेगरी में कराई गई।
दुर्ग फ्लावर शो : हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे रहे आकर्षण के केंद्र
स्वच्छता का संदेश देने सजाया गांधी का चश्मा
फ्लावर-शो के माध्यम से पर्यावरणसंरक्षण के साथ स्वच्छता का संदेशभी दिया गया। इसके लिए राजेंद्र पार्क में फूलों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा बनाकर सजाया गया। इसे लोगों की जमकर सराहना मिली। इसके अलावा फ्लावर शो में शामिल लोगों ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के चहत स्वच्छता और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
फूलों से सजे पशु-पक्षियों ने भी रिझाया
निगम प्रशासन द्वारा फ्लावर-शो का आकर्षक बनाने राजेंद्र पार्क में कई प्रबंध किएगए थे। इनमें फूलों से तैयार किएगए पशु-पक्षियों के प्रतिरूप भी शामिल थे। बच्चों के अलावा सेल्फी में रूचि रखने वालों के लिएयह खासे आकर्षक के केंद्र रहे। फूलों के अलावा मौसमी फलों की प्रदर्शनी को भी लोगों ने खासा पसंद किया।
दुर्ग फ्लावर शो : हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे रहे आकर्षण के केंद्र
छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महका स्टॉल
फ्लॉवर-शो को आकर्षक बनाने निगम प्रशासन द्वारा अलग-अलग वस्तुओं की बिक्री के लिएस्टॉल भी आवंटित किया गया था।इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी शामिल थे। इन स्टॉलों में लगभग सभी तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन रखे गए थे। फ्लावर-शो में पहुंचे लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।
फूलों की 6 केटेगरी में प्रतियोगिता
फ्लावर शो को रोचक बनाने की दृष्टि से तीन थीम गमला फूल पौधा सजावट, कट फूल पौधा सजावट व बोनसाई पौधा के आधार पर प्रतियोगिता कराई गई। गमला फूल पौधा और कट फूल सजावट की प्रतियोगिता 6 -6 केटेगरी में कराया गया। जबकि बोनसाई सजावट के लिए एक केटेगरी तय की गई थी।सभी केटेगरी को मिलाकर करीब 1001 प्रादर्शन रखे गए थे।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
दुर्ग फ्लावर शो : हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे रहे आकर्षण के केंद्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो