scriptदुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के घर के बाहर जश्न का माहौल, देखें वीडियो | Durg Lok Sabha candidate Vijay house outside atmosphere of celebration | Patrika News

दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के घर के बाहर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

locationभिलाईPublished: Mar 24, 2019 09:09:18 pm

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित सीट दुर्ग लोकसभा से पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय बघेल के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

CG Loksabh 2019

दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के घर के बाहर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

भिलाई@Patrika. भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित सीट दुर्ग लोकसभा से पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय बघेल के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके गृह क्षेत्र पाटन विधान सभा से लेकर दुर्ग-भिलाई के कार्यकर्ता उनके सेक्टर पांच स्थित निवास में जुटने लगे। @Patrika. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और आज से ही प्रचार में जुट जाने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर जमकर नारेबाजी की और खुशी से झूमते हुए जश्न मनाया।
 

विजय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने गए थे
जब उनके नाम की घोषणा हुई तो विजय बघेल पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पाटन गए थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर ही बधाई दी। वहीं सेक्टर पांच स्थित निवास पर उनकी पत्नी रजनी बघेल, बेटी प्रतीक्षा बघेल घर पर ही थीं। @Patrika. घर के बाहर पूर्व महापौर निर्मला यादव, प्रभुनाथ बैठा, पोषण वर्मा, गुलशन ढिंढे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़कर जीत की बधाई दी। परिजन भी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। पत्नी रजनी बघेल ने मीडिया से चर्चा भी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो