scriptBig Breaking: दुर्ग के अभेद किले में भाजपा के विजय की ऐतिहासिक जीत, 3 लाख 90 हजार वोटों से हराया कांग्रेस की प्रतिमा को, Video | Durg lok sabha seat Win BJP Candidate Vijay Baghel | Patrika News

Big Breaking: दुर्ग के अभेद किले में भाजपा के विजय की ऐतिहासिक जीत, 3 लाख 90 हजार वोटों से हराया कांग्रेस की प्रतिमा को, Video

locationभिलाईPublished: May 23, 2019 07:20:45 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

छत्त्तीसगढ़ के सबसे हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग के अभेद किले पर भाजपा के विजय बद्येल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

Vijay Baghel

Big Breaking: दुर्ग के अभेद किले में भाजपा के विजय की ऐतिहासिक जीत, 3 लाख 90 हजार वोटों से हराया कांग्रेस की प्रतिमा को, Video

भिलाई. छत्त्तीसगढ़ के सबसे हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग के अभेद किले पर भाजपा के विजय बद्येल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को रिकॉर्ड 3 लाख 90 हजार मतों से पराजित कर नया इतिहास रच दिया है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को कुल 8,47,445 वोट मिले।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर 4,56,793 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। पूरे देश में मोदी लहर के बीच दुर्ग की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। फिलहाल जीत की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पूछ रहे हैं कैसा लगा…झटका लगा।
सीएम के भतीजे हैं, भाजपा प्रत्याशी विजय
दुर्ग लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर भी सीएम की बेहद करीबी मानी जाती है। ऐसे में प्रतिष्ठा की सीट पर भाजपा की रिकॉर्ड जीत से कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। रिश्ते में चाचा-भतीजे, सीएम और भाजपा प्रत्याशी एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा है।
नहीं चला था पिछले चुनाव में मोदी का जादू
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू दुर्ग लोकसभा सीट पर नहीं चला था। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 में से एकमात्र दुर्ग सीट से जीत दर्ज की थी। मौजूदा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यहां जीत का परचम लहराया था। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दुर्ग के इस किले को भी भेदकर बड़ी जीत दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो