भिलाई

जा, SSP से दर्ज करा ले शिकायत कहना थाने के मुंशी, SI और ASI को पड़ गया भारी, रुकी तीनों की वेतन वृद्धि

SSP के आदेश के बाद भी फरियादी की शिकायत नहीं दर्ज करना थाना के उप निरीक्षक व सहायक निरीक्षक और मुंशी को महंगा पड़ा। SSP अजय यादव ने जमकर फटकार लगाते हुए तीनों की एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी कर दिया।

भिलाईFeb 27, 2020 / 11:56 am

Dakshi Sahu

जा, SP से दर्ज करा ले शिकायत कहना थाने के मुंशी, SI और ASI को पड़ गया भारी, रुकी तीनों की वेतन वृद्धि

भिलाई. एसएसपी (Durg SSP IPS Ajay yadav) के आदेश के बाद भी फरियादी की शिकायत नहीं दर्ज करना थाना के उप निरीक्षक व सहायक निरीक्षक और मुंशी को महंगा पड़ा। एसएसपी अजय यादव ने जमकर फटकार लगाते हुए तीनों की एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी कर दिया। वहीं फरियादी की शिकायत पर तुरंत अपराध दर्ज करने के भी आदेश दिए। (Durg Police)
यह था पूरा मामला आप भी जानिए
भिलाईनगर टीआई सुरेश ध्रुव कोर्ट कार्य से अवकाश पर है। थाना प्रभारी बिदेराम मरकाम है। मंगलवार की रात प्रार्थी कृष्णकांत द्विवेदी भिलाईनगर थाना में शिकायत करने पहुंचा। रात करीब 11.30 बजे अपने भतीजा अभिषेक तिवारी के साथ ससुराल राजनांदगांव से लौट रहा थे। उसे सेक्टर-6 उसके घर छोडऩे गया था। आरोपी बाइक सवार विश्वजीत सिंह और राहुल ने मिलकर कार को बीच सड़क रोक लिया। कहने लगे कि अभिषेक को सड़क पर छोड़ जाओ कार उसके मकान तक नहीं जा पाएगी।
Read more: चोरी के कार, ट्रक की कटती थी इस फैक्ट्री में बॉडी, पुलिस ने मारा छापा तो भागने लगे मजदूर, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार …..

कृष्णकांत ने कहा कि नहीं चली जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। युवकों ने पीडि़त के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीडि़त कृष्णकांत शिकायत करने भिलाईनगर थाना पहुंचा। सहायक उप निरीक्षक सुरेश देवांगन और मुंशी यशवंत सिंह ड्यूटी पर थे। यशवंत सिंह ने उसकी शिकायत नहीं लेकर सुबह आने का आदेश दे दिया। बुधवार सुबह जब कृष्णकांत शिकायत करने पहुंचा तो टालमटोल करने लगा। तब पीडि़त ने एसएसपी अजय यादव को फोन पर आग्रह किया।
एसएसपी के आदेश की इस तरह हुई अवहेलना
पीडि़त कृष्णाकांत ने बताया कि रात में ड्यूटी पर यशवंत साहू डेस्क पर थे। उन्होंने कहा कि सुबह आना रात में रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाएगी। बुधवार को भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आनाकानी कर रहे थे। मुंशी यशवंत से कहा कि एसएसपी अजय यादव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है। तब यशवंत ने कहा कि जब एसएसपी सर को शिकायत किए हो तो उन्हीं से रिपोर्ट दर्ज करा लेना।
मुंशी जब एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जानिए तब क्या हुआ
कृष्णकांत अपनी फरियाद लेकर दुर्ग एसएसपी अजय यादव के कार्यालय पहुंच गया। उन्हें अपनी पीड़ी बताई। तब एसएसपी अजय यादव ने अपनी कार से पीडि़त कृष्णाकांत को भिलाईनगर भेजा। कहा कि जो इस तरह की बात कर रहा है। उसे बुलाकर लाना। कृष्णकांत जब एसएसपी की कार से भिलाईनगर पहुंचा। मुंशी यशवंत सिंह से कहा कि एसएसपी साहब कार भेजे है और आप को बुला रहे है। तब मुंशी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
ऑफिस में लगाई जमकर फटकार
एसएसपी अजय यादव ने मुंशी यशवंत सिंह से रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का कारण पूछा। तब मुंशी के पास कोई जवाब नहीं था। प्रभारी और ड्यूटी अफसर का नाम पूछा। फिर एक निरीक्षक को भिलाई नगर थाना पीडि़त के साथ उन्होंने भेजा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.