भिलाई

Big Breaking: खरबूजा लेकर मंडी आए 3 किसानों से दलाल ने की मारपीट, कृषि मंत्री से शिकायत, 4 के खिलाफ मामला दर्ज, Video

पावरहाउस फल मंडी में बुधवार अल सुबह खरबूजा लेकर आए तीन किसानों से दलाल और उसके हम्मालों ने जमकर मारपीट कर दी।

भिलाईApr 24, 2019 / 11:08 am

Dakshi Sahu

Big Breaking: खरबूजा लेकर मंडी आए 3 किसानों से दलाल ने की मारपीट, कृषि मंत्री से शिकायत, 4 के खिलाफ मामला दर्ज, Video

भिलाई. पावरहाउस फल मंडी में बुधवार अल सुबह खरबूजा लेकर आए तीन किसानों से दलाल और उसके हम्मालों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल किसानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं घटना से आहत किसान संघ के नेता सुबह 9 बजे छावनी थाना पहुंच गए। जिसके बाद दलाल सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी फरार है। वहीं इस मामले में एक हम्माल को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
 

गाली-गलौच के बाद हुई जमकर मारपीट
मासूर गोढ़ी गांव से खरबूजा लेकर बुधवार सुबह किसान प्रकाश पटेल, महेंद्र पटेल और शिव पटेल पाउरहाउस फल मंडी पहुंचे थे। इसी बीच खरबूजा उतारते वक्त एक हमाल ने किसानों के साथ गाली-गलौच कर दी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। हम्मालों के साथ दलालों ने भी किसानों की जमकर धुलाई कर दी। किसान महेंद्र पटेल को सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे तत्काल पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल पहुंचाया गया। प्रकाश पटेल के पैर पर चोट लगी है।
डंडे और लात-घूसों से पिटाई
फल लेकर मंडी पहुंचे किसानों को दलाल और उसके हमालों ने डंडे और लात घूसों से जमकर पीटा है। इस घटना से किसानों में जमकर आक्रोश है। बताया जा रहा है कि किसानों ने घटना की शिकायत कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से भी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.