script

सगी बहनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा: फूफा ने बनाया हवस का शिकार, पिता भी करता था घिनौना काम

locationभिलाईPublished: Nov 27, 2022 12:57:27 pm

Submitted by:

CG Desk

पुलिस ने जब दोनों लड़कियों से पूछताछ की और घर से भागने का कारण पूछा तो रोने लगी। कहा, कि अपने पिता और फूफा के घिनौंनी हरकतों से तंग आ गई थी, जिसके कारण घर छोड़कर भागने पर मजबूर हुई। पिता उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

.

file photo

छत्तीसगढ़ के भिलाई से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ घर से भागी दो बहनों को जामुल पुलिस ने बरामद किया, पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो दोनों बहनों ने जो दर्द बताया, उसे सुनकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। दोनों बहनें अपनी आबरु बचाने के लिए घर से भागी थी। पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

जामुल टीआई याकूब मेमन ने बताया कि 49 वर्षीय पिता ने अपनी 15 व 21 वर्षिय बेटियों की गुमशुदगी खुर्सीपार थाना में दर्ज कराई कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी दोनों बेटियां घर से लापता है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों को रायपुर से बरामद किया। दोनों बहन किराए के मकान में रह रही थी।

दर्द सुनाया, पुलिस स्तब्ध रह गई
पुलिस ने जब दोनों लड़कियों से पूछताछ की और घर से भागने का कारण पूछा तो रोने लगी। कहा, कि अपने पिता और फूफा के घिनौंनी हरकतों से तंग आ गई थी, जिसके कारण घर छोड़कर भागने पर मजबूर हुई। पिता उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम, रायपुर में 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

बुआ के घर गई, फूफा ने किया गंदा काम
पुलिस को युवती ने बताई कि 27 अगस्त 2017 को वह स्कूल से लंच की छुट्टी में पास में ही अपने बुआ के घर गई थी। बुआ घर पर नहीं थी। फूफा घर पर अकेला था। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। घटना की जानकारी देने पर बुआ को घर से निकालने की धमकी दी। दूसरे दिन फूफा ने उसे घर पर बुलाया। उसके साथ गंदा काम किया। लड़की रोते हुए घर पहुंची। पूरी बात अपने पिता को बताई तो पिता ने उल्टा उसे डांटकर चुप करा दिया।

मानसिक बीमार है मां
पुलिस को पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है। पिता उसे अलग सुलाता था। बेटियों को परेशान करता है। यहां तक बेटियों को नशे की दवा देता था।

ट्रेंडिंग वीडियो