15 टैंकर पानी से बुझाया आग
नेवई थाना पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को दोपहर करीब 1 बजे की है। जवाहर उद्यान के पास हरे पेड़ों के बीच ट्रेचिंग ग्राउंड बनाया गया है। जहां पूरे टाउनशिप का कलेक्ट हुआ कचरा डंप किया जाता है। उसी ट्रेचिंग ग्राउंड में भयंकर आग लग गई। धुआं और आग की लपटों को देखतक आसपास के क्षेत्रों में खलबली मच गई। जहरीले धुएं की दुर्गंध से सेक्टर-5 मरोदा के लोग खांसने लग गए। बीएसपी और दुर्ग नगर सेना के दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 15 टैंकर पानी से आग बुझाई। अग्निशमन कर्मी विजय चतुर्वेदी, हरिओम गुप्ता, मनोज, टिकेंद्र साहू, शैलेंद्र देशमुख एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, मोहन राव, नगर सैनिक राजू लाल की सराहनीय भूमिका रही।

20 फीट ऊंची गई आग की लपटे
फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि गाड़ी को मौके तक ले जाने में परेशानी हो रही थी। करीब 500 मीटर पाइप की व्यवस्था कर पानी पहुंचाया गया। इधर आग ने इतनी भीषण रूप ले लिया था कि उसकी लपटे करीब 20 फीट ऊपर तक उठ रही थी। पूरे टाउनशिप में धुआं फैल गया था। दूर से धुआं देखने वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबराने लगे थे।

सैकड़ों हरे पेड़ जलकर खाक
जहां कचरा डंप किया जाता है वह पूरा क्षेत्र जंगलनुमा है। सामने टाउनशिप की बसाहट है तो पीछे मैत्री बाग का इलाका। सघन वृक्षों से आच्छादित इस क्षेत्र में आग लगने से सैकड़ों पेड़ जलकर खाक हो गए हैं। हरे पेड़ों को बहुत नुकसान हुआ है। वहीं जहरीले धुएं से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है।