scriptOMG इस पॉलिसी से सरकारी नौकरियां हो जाएंगी खत्म | Finish the government jobs from fix term employment | Patrika News

OMG इस पॉलिसी से सरकारी नौकरियां हो जाएंगी खत्म

locationभिलाईPublished: Jul 14, 2018 09:33:50 pm

Submitted by:

Abdul Salam

बीएसपी कर्मचारियों को अपनी पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पॉलिसी का एक होकर विरोध करना चाहिए।

BHILAI

BHILAI

भिलाई. केंद्र सरकार ने गजट में प्रकाशित फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी नीति है। इससे सरकारी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यह असल में सबसे बड़ा हमला कर्मचारियों के ग्रेच्युटी पर होगा। इसके बाद कोई भी संस्थान या कंपनी पांच साल तक किसी कर्मचारी को काम पर नहीं रखेगा। पांच साल के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी का दावेदार हो जाएगा।
बोरिया गेट में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस के महासचिव प्रमोद मिश्र ने यह बात मौजूद कर्मियों से कही। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार हो रहे कटौती पर चिंता जाहिर किया।
कोक ओवन जैसी स्थिति बन गई है ब्लास्ट फर्नेस की
यूूनियन के वक्ताओं ने कहा कि समय पर मेंटनेंस नहीं होने के कारण ब्लास्ट फर्नेस का उत्पादन गिरता ही जा रहा है। एक समय इस स्थिति से कोक ओवन गुजरा था, तब इसका खामियाजा एक मेहनतकश जीएम को निलंबित कर दिया गया था। प्रबंधन ने बाद में उनको बहाल भी किया।
कर्मचारी खुद करवा रहे बीएसपी आवासों का मेंटनेंस
यूनियन नेताओं ने कहा कि बीएसपी के कर्मचारियों की सुविधाओं में निरंतर कटौती की जा रही है। इंसेंटिव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यहां तक कि बीएसपी के आवासों का मेंटेनेंस भी नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को खुद के खर्च से मेंटनेंस करना पड़ रहा है। प्रबंधन भ्रम में न रखे, तय करे कि आवासों के रख-रखाव की जवाबदारी आखिर है किसकी।
बीएसपी के सभी कर्मियों को मिले एचआरए
उप महासचिव डीके सिंह ने कहा कि यूनियन ने डायरेक्टर पर्सनल से मांग रखी है कि बीएसपी के कर्मचारियों को एचआरए दिया जाए। आवासों का आवंटन लाइसेंस या थर्ड पार्टी के रूप में किया जाए। किराया लाइसेंस या थर्ड पार्टी के रूप में लिया जाए, कर्मचारी आवासों का मेंटनेंस अपने खर्च पर करवा लेंगे। आवासों का मेंटनेंस टारफेल्टिंग व वेलकम स्कीम का कार्य सिर्फ ऑफिसों के फाइलों में सिमट कर रह गया है।
एक होकर करना होगा संघर्ष
यूनियन के अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों पर यह सीधा हमला है। इसके लिए सभी श्रम संगठनों को एक होकर संघर्ष करना होगा। प्रधानमंत्री के आगमन पर केंद्र व राज्य सरकार और बीएसपी ने हर तरह से इंतजाम किए। इसके बदले संयंत्र कर्मियों को कुछ नहीं मिला। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चंदेल, हरिराम यादव, एसएम वजी अहमद, अरुण चौबे, दीपक मुदलियार, अशोक पंडा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो