scriptCG में क्वारंटाइन और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 31 के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्ग में 16 फिर गए होम आइसोलेशन में | FIR against 31 who are not in quarantine in lockdown | Patrika News

CG में क्वारंटाइन और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 31 के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्ग में 16 फिर गए होम आइसोलेशन में

locationभिलाईPublished: Apr 03, 2020 12:59:02 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

लॉकडाउन, क्वारंटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के 31 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। (Coronavirus in chhattisgarh)

CG में क्वारंटाइन और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 31 के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्ग में 16 फिर गए होम आइसोलेशन में

CG में क्वारंटाइन और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 31 के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्ग में 16 फिर गए होम आइसोलेशन में

भिलाई. लॉकडाउन, क्वारंटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर छत्तीसगढ़ (Corona lockdown in Chhattisgarh) के अलग-अलग जिलों के 31 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में 2, गरियाबंद में 2, धमतरी में 2, महासमुंद 4, बलौदा बाजार में 2, दुर्ग में 2, बिलासपुर में 4, मुंगेली में 5, कोरबा में 1, रायगढ़ में 2, जांजगीर-चाम्पा में 1, कोरिया में 2, दंतेवाड़ा में 1, सुकमा में 1 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। दुर्ग में इससे पहले भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है।
16 लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा
इधर दिल्ली से आए 16 लोगों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। सभी दुर्ग के हैं। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके घरों में नोटिस चस्पा कर उन्हें होम क्वारंटाइन किया। उन्हें बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी येनू देवांगन देवांगन ने बताया कि सभी लोग अजमेर शरीफ गए थे। वहीं से रूढ़की गए। लौटते समय निजामु²ीन स्टेशन में ट्रेन में बैठकर 15 मार्च को दुर्ग आए। वे तबलिगी जमात में शामिल नहीं हुए। एहतियातन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उनके घर के सामने नोटिस चस्पा की गई है। एहतियातन सभी को ोम आइसोलेशन किया गया है।
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया रूट मैप
कोरोना जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को 100 वीवीएम किट प्राप्त हुए हैं। ये किट गुरुवार को रायपुर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से मिले। इससे थोड़ी राहत तो मिली है पर यह नाकाफी है। अधिकारियों के मुातिबक जिले के लिए कम से कम 500 किट की जरूरत है। एक अप्रैल की स्थिति में 1043 प्रवासियों की पहचान की चुकी है। इनमें ज्यादातर विदेश से आए लोग शामिल हैं। अधिकारियों को कम से कम इतने ही प्रवासियों के और मिलने की उम्मीद है। लोगों को तालाशने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग रूट मैप तैयार कर रहा है।
जमातियों को भेजा क्वारंटाइन सेंटर
कोहका के आयशा मस्जिद में मिले 7 जमातियों का गुरुवार को मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया है। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को बीएसपी के हॉस्टल-3 सेक्टर-3 के क्वारंटाइन सेंटर में भेंज दिया। इसके पहले नूर मस्जिद में मिले 8 जमातियों को भी इसी सेंटर में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो