scriptदिलचस्प होगा नवगठित रिसाली निगम का पहला चुनाव, कांग्रेस की गृहमंत्री संभाल रहे कमान तो भाजपा को नेतृत्व की तलाश | first election of the newly formed Risali Nigam will be interesting | Patrika News

दिलचस्प होगा नवगठित रिसाली निगम का पहला चुनाव, कांग्रेस की गृहमंत्री संभाल रहे कमान तो भाजपा को नेतृत्व की तलाश

locationभिलाईPublished: Jan 25, 2021 12:35:22 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नवगठित रिसाली नगर निगम का वार्ड आरक्षण होने के साथ ही पहले चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई है।
Risali municipal election

दिलचस्प होगा नवगठित रिसाली निगम का पहला चुनाव, कांग्रेस की गृहमंत्री संभाल रहे कमान तो भाजपा को नेतृत्व की तलाश

दिलचस्प होगा नवगठित रिसाली निगम का पहला चुनाव, कांग्रेस की गृहमंत्री संभाल रहे कमान तो भाजपा को नेतृत्व की तलाश

भिलाई. नवगठित रिसाली नगर निगम का वार्ड आरक्षण होने के साथ ही पहले चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई है। एक ओर जहां गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की सक्रियता से कांग्रेस का पलड़ा भारी है तो दूसरी ओर भाजपा किसी बड़े नेतृत्व की तलाश में है। गुटबाजी और बड़े नेताओं की आपसी अनबन के कारण भाजपा को अभी इस क्षेत्र में जमीनी कार्यकर्ता नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में रिसाली नगर निगम चुनाव पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है। रिसाली में कांग्रेस को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रूप में एक बड़ा लीडर संरक्षक के रूप में मिल गया है। रिसाली निगम के गठन में उनकी भूमिका रही है। तब से वे क्षेत्र में सतत सक्रिय हैं। वैसे भी पूर्व में जब कभी यह क्षेत्र दुर्ग विधानसभा का हिस्सा हुआ करता था तब मोतीलाल वोरा के क्षेत्र व कांग्रेस के गढ़ को ताम्रध्वज ही संभालते रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी उनके काफी समर्थक यहां हैं। जहां तक भाजपा की बात है तो यह क्षेत्र फिलहाल नेतृत्वहीन है। भाजपा सरकार में मंत्री रहीं रमशीला साहू यहां से चुनाव जरूर जीती थीं, लेकिन ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ता नहीं बना सकीं। राज्यसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडेय का निवास क्षेत्र यहां है। उनका राजनीतिक कद व प्रभाव जरूर बड़ा है मगर क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति उन्होंने कभी नहीं दिखाई। रिसाली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उनका राजनीतिक वास्ता दुर्ग व्हाया होकर ही रहा है।
बना हुआ पूर्व मंत्री पांडेय से रिश्ता
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय की बात करें तो रुआबांधा व कुछ अन्य क्षेत्र पूर्व में भिलाई नगर विधानसभा का हिस्सा होने के कारण उनके समर्थक आज भी हैं। भिलाई का भौगोलिक विस्तार रिसाली क्षेत्र में अधिक होने के कारण पांडेय के टाउनशिप के कार्यकर्ता अब रिसाली निगम के बाशिंदे हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र भले बदल गया, लेकिन वे आज भी पांडेय को अपना नेता मानते हैं। राम जन्मोत्सव समिति के नाते उनके बीच करीबी रिश्ता आज भी बना हुआ है। चुनाव में पांडेय अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक संरक्षण का कितना लाभ दिला पाएंगे यह तो वक्त ही बताएगा।
कांग्रेस का गढ़ रहा है रिसाली
जहां तक रिसाली नगर निगम क्षेत्र की बात है जब तक यह भिलाई नगर निगम का हिस्सा रहा कांग्रेस के सर्वाधिक पार्षद यहां से जीतते रहे हैं। अभी पिछली परिषद में यहां के 13 वार्डों में से 11 में कांग्रेस का कब्जा था। 1 निर्दलीय और मात्र एक सीट रुआबांधा सेक्टर से रंगबहादुर के रूप में भाजपा के खाते में आई थी।
13 वार्डों में सिर्फ महिलाएं ताल ठोकेंगी चुनाव मैदान
वार्ड-1 तालपुरी- अनारक्षित महिला
वार्ड-3 रुआबांधा दक्षिण- ओबीसी महिला
वार्ड-4 रुआबांधा पूर्व- ओबीसी महिला
वार्ड-5 एचएससीएल कॉलोनी- ओबीसी महिला
वार्ड-6 रुआबांधा सेक्टर- अनारक्षित महिला
वार्ड-9 डीपीएस रिसाली सेक्टर- अनारक्षित महिला
वार्ड-10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर- एसटी महिला
वार्ड- 14 मरौदा कैंप- अनारक्षित महिला
वार्ड-17 शिवपारा स्टेशन मरौदा- अनारक्षित महिला
वार्ड-18 एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरौदा- अनारक्षित महिला
वार्ड- 21 सूर्य नगर स्टेशन मरौदा- अनारक्षित महिला
वार्ड-38 स्टोर पारा पुरैना- एससी महिला
वार्ड-40 पुरैना बस्ती- एससी महिला

13 वार्डों में कोई भी मैदान में उतर सकेंगे
वार्ड-2 रुआबांधा उत्तर- अनारक्षित
वार्ड-11 मरौदा सेक्टर पूर्व- अनारक्षित
वार्ड-13 टंकी मरौदा- अनारक्षित
वार्ड- 15 मौहारी भाठा- अनारक्षित
वार्ड- 16 बीआरपी कॉलोनी- अनारक्षित
वार्ड- 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा- अनारक्षित
वार्ड 23- प्रगति नगर रिसाली- अनारक्षित
वार्ड-24 आजाद मार्केट रिसाली- अनारक्षित
वार्ड-26 अवधपुरी रिसाली- अनारक्षित
वार्ड-28 शक्ति विहार रिसाली- अनारक्षित
वार्ड-29 लक्ष्मी नगर रिसाली- अनारक्षित
वार्ड-30 इस्पात नगर- अनारक्षित
वार्ड-31 रिसाली बस्ती- अनारक्षित

3 वार्ड एसटी के लिए आरक्षित
वार्ड-7 रिसाली सेक्टर पूर्व- एसटी
वार्ड-8 रिसाली सेक्टर-पश्चिम- एसटी
वार्ड-10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर- एसटी महिला

7 वार्डों में लड़ेंगे एससी उम्मीदवार
वार्ड-37 जोरातराई- एससी
वार्ड-39 एनएसपीसीएल पुरैना- एससी
वार्ड-32 नेवई भाठा- एससी
वार्ड-33 नेवई बस्ती- एससी
वार्ड-34 नेवई बस्ती पश्चिम- एससी
वार्ड-38 स्टोर पारा पुरैना- एससी महिला
वार्ड-40 पुरैना बस्ती- एससी महिला

10 वार्डों में ओबीसी उम्मीदवार देंगे चुनौती
वार्ड-3 रुआबांधा दक्षिण- ओबीसी महिला
वार्ड-4 रुआबांधा पूर्व- ओबीसी महिला
वार्ड-5 एचएससीएल कॉलोनी- ओबीसी महिला
वार्ड-12 मरौदा सेक्टर पश्चिम- ओबीसी
वार्ड- 19 विजय चौक मरौदा- ओबीसी
वार्ड-22 मैत्रीकुंज रिसाली- ओबीसी
वार्ड- 25 आशीष नगर पश्चिम- ओबीसी
वार्ड-27 मैत्री नगर रिसाली- ओबीसी
वार्ड- 35 डुंडेरा- ओबीसी
वार्ड- 36 डुंडेरा पूर्व- ओबीसी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो