scriptBig Breaking: सीएम के क्षेत्र में फूड पायजनिंग से पांच की हालत गंभीर, एक ही मौत | Food poisoning case in Patan, Durg District hospital | Patrika News

Big Breaking: सीएम के क्षेत्र में फूड पायजनिंग से पांच की हालत गंभीर, एक ही मौत

locationभिलाईPublished: Dec 29, 2018 03:32:07 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम चुलगहन के छह लोग फूड पायजनिंग की शिकार हो गए। शनिवार को अस्पताल पहुंचते ही सविता साहू, उम्र 15 साल, पिता सुदर्शन साहू ने दम तोड़ दिया।

patrika

Big Breaking: सीएम के क्षेत्र में फूड पायजनिंग से पांच की हालत गंभीर, एक ही मौत

भिलाई. पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम चुलगहन के छह लोग फूड पायजनिंग की शिकार हो गए। शनिवार को अस्पताल पहुंचते ही सविता साहू, उम्र 15 साल, पिता सुदर्शन साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं परिवार के पांच सदस्यों का पाटन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार किया गया। दोपहर बाद बीएमओ डॉ. नंदी ने सभी पीडि़तों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
एक ही परिवार के पीडि़त
डॉक्टर का कहना है कि फूड पायजनिंग के शिकार मरीजों ने शुक्रवार की दोपहर को आलू, बैगन और सेमी का सब्जी खाया था। जिसके बाद से उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गया। शनिवार दोपहर १२ बजे स्थिति बिगडऩे पर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। तब सविता बेहोशी की हालत में थी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खबर मिलने के बाद सीएम ने ली जानकारी
अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिकित्सकों से इस मामले में चर्चा की। उचित ईलाज के लिए निर्देशित किया। उन्होंनेे अपने प्रतिनिधि को भी अस्पताल भेजकर मरीजों का हाल चाल जाना। बतां दें कि मुख्यमंत्री कौही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो