scriptनगर निगम में 14 विभागों की सलाहकार समिति का गठन, हर समिति में 9 पार्षद, जानिए किसे मिली किस समिति में जगह | Formation of Advisory Committee in Bhilai Municipal Corporation | Patrika News

नगर निगम में 14 विभागों की सलाहकार समिति का गठन, हर समिति में 9 पार्षद, जानिए किसे मिली किस समिति में जगह

locationभिलाईPublished: Jan 22, 2022 12:56:28 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

. नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। कुल 14 विभागों की सलाहकार समिति हैं।

नगर निगम में 14 विभागों की सलाहकार समिति का गठन, हर समिति में 9 पार्षद, जानिए किसे मिली किस समिति में जगह

नगर निगम में 14 विभागों की सलाहकार समिति का गठन, हर समिति में 9 पार्षद, जानिए किसे मिली किस समिति में जगह

भिलाई. नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। कुल 14 विभागों की सलाहकार समिति हैं। प्रत्येक विभाग की समिति में 9-9 पार्षद शामिल किए गए हैं। वहीं महापौर नीरज पाल द्वारा नियुक्त महापौर परिषद के सदस्य अपनी-अपनी समिति के प्रभारी होंगे। विभागों में सुझाव और सलाह देने तथा हितकारी कार्यों के लिए सलाहकार समिति के सदस्यों का प्रमुख योगदान होता है। इसको देखते हुए निगम के सभापति ने सलाहकार समिति का गठन किया है।
विभिन्न विभागों के सलाहकार समिति के प्रभारी तथा सदस्य

वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण- समिति के प्रभारी मन्नान गफ्फार खान एवं सदस्य प्रभारी रवि शंकर कुर्रे, रानू साहू, अंजू सिन्हा, उषा शर्मा, शारदा राय, साधना सिंह, चन्द्रेश्वरी बांधे, भोजराज भोजू, राजेन्द्र कुमार।
सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य- प्रभारी संदीप निरंकारी एवं सदस्य भूपेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, संतोषनाथ सिंह जालंधर, रामानंद मौर्या, रवि शंकर कुर्रे, रानू साहू, सत्यादेवी जायसवाल, प्रियंका साहू एवं बशिष्ठ नारायण मिश्रा होंगे।

नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा- प्रभारी साकेत चंद्राकर एवं सदस्य अभिषेक मिश्रा, कोमल दास टंडन, इंजीनियर सलमान, के.जगदीश कुमार, नोमिन साहू, साधना सिंह, एन.शैलजा, लक्ष्मी दिवाकर, सत्या देवी जायसवाल।
लोक कर्म विभाग– प्रभारी एकांश बंछोर एवं सदस्य इंजीनियर सलमान, नितीश यादव, सुरेश कुमार वर्मा, नोमिन साहू, सेवन कुमार, अभय कुमार सोनी, हरिओम तिवारी, मुकेश कुमार अग्रवाल, योगेश साहू।

जलकार्य विभाग- प्रभारी केशव चौबे एवं सदस्य के.जगदीश, शुभम कुमार झा, इंजीनियर सलमान, अभिषेक मिश्रा, रामानंद मौर्या, भूपेन्द्र यादव, शकुन्तला साहू, विनोद चेलक, एन.शैलजा सदस्य।
राजस्व विभाग- प्रभारी सीजू एंथोनी एवं सदस्य एम.लक्ष्मी गोपाल, अभय कुमार सोनी, सुरेश कुमार वर्मा, डी. सुजाता, अभिषेक मिश्रा, राजेश चौधरी, गिरिजा बाई बंछोर, विणा चंद्राकर, श्याम बहादुर सिंह।

खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं सदस्य डी. सुजाता, एम.लक्ष्मी गोपाल, उमेश कुमार साहू, कोमल दास टंडन, के. जगदीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, सरिता देवी, ईश्वरी, पी. श्याम सुंदर राव। अग्निशमन, विद्युत एवं यात्रिकी- प्रभारी लालचंद वर्मा एवं सदस्य अभिषेक मिश्रा, उमेश कुमार साहू, सेवन कुमार, संतोषनाथ सिंह जालंधर, अंजू सिन्हा, अनिता अजय साहू, गिरिजा बाई बंछोर, विणा चंद्राकर, सरिता देवी।
गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण- प्रभारी चंद्रशेखर गवई एवं सदस्य शारदा राय, इंजीनियर सलमान, सुरेश कुमार वर्मा, नोमिन साहू, साधना सिंह, एम.लक्ष्मी गोपाल, महेश वर्मा, सत्या देवी जायसवाल, लक्ष्मी बाई साहू।

महिला एवं बाल विकास विभाग
प्रभारी मीरा बंजारे एवं सदस्य साधना सिंह, नोमिन साहू, एम.लक्ष्मी गोपाल, उषा शर्मा, अंजू सिन्हा, हरिओम तिवारी, नोहर वर्मा, संतोष मौर्य वोजल, रिकेश सेन।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण- प्रभारी मालती ठाकुर एवं सदस्य के. जगदीश कुमार, शुभम कुमार झा, कोमल दास टंडन, भगवती शर्मा, अभय कुमार सोनी, सेवर कुमार, ईश्वरी, शकुंतला साहू , बशिष्ठ नारायण मिश्रा। शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण – प्रभारी आदित्य सिंह एवं सदस्य के. जगदीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, रामानंद मौर्या, उषा शर्मा, नितीश यादव, शारदा राय, पियूष मिश्रा, संजय सिंह, स्मिता दोड़के।
पर्यावरण एवं उद्यानिकी-
प्रभारी नेहा साहू एवं सदस्य सुरेश कुमार वर्मा, शारदा राय, उषा शर्मा, अंजू सिन्हा, रविशंकर कुर्रे, उमेश कुमार साहू, दया सिंह, सरिता देवी, गिरिजा बाई बंछोर।
संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण- प्रभारी रीता सिंह गेरा एवं सदस्य सुभद्रा सिंह, एम. लक्ष्मी गोपाल, डी. सुजाता, भगवती शर्मा, कोमल दास टंडन, उमेश कुमार साहू, श्याम बहादुर सिंह, ईश्वरी और शकुंतला साहू।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो