scriptहवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले स्ट्रीट क्रिमिनल मुकुल के 4 साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया हैंडल करता था 11 वीं का छात्र | Four accused of Mukul Sona gang arrested in Bhilai | Patrika News

हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले स्ट्रीट क्रिमिनल मुकुल के 4 साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया हैंडल करता था 11 वीं का छात्र

locationभिलाईPublished: Jul 17, 2021 04:21:09 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

रिसाली क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने वाला बदमाश मुकुल सोना ने अपने अपराध की दुनिया में नाबालिग लड़कों को जोड़ रखा है। एक नाबालिग उसका इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी चलाता है।

हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले स्ट्रीट क्रिमिनल मुकुल के 4 साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया हैंडल करता था 11 वीं का छात्र

हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने वाले स्ट्रीट क्रिमिनल मुकुल के 4 साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया हैंडल करता था 11 वीं का छात्र

भिलाई. रिसाली में गोलीकांड के बाद शहर में भय और अशांति का वातावरण है। जिसे देखते हुए पुलिस ने जिनके खिलाफ 5 से अधिक अपराध दर्ज है और जो थाना की निगरानी सूची में है उन पर कार्रवाई करने के साथ स्ट्रीट क्रिमिनल पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पार पहुंचा चुकी है। फिलहाल हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी मुकुल सोना, मुकेश पंचर और नागेन्द्र को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम जुटी हुई है। शुक्रवार को नेवई पुलिस ने बदमाश मुकुल सोना का सहयोग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें नंदिनी थाना के ग्राम पोटिया निवासी संजय जोशी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इसने मुकुल को आश्रय दिया था। जैसे ही पुलिस पहुंची उसके पहले मुकुल फरार हो गया। उसके घर से पुलिस ने मुकुल की गाड़ी को बरामद किया है। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो अवैध शराब भी मिला। पुलिस ने संजय के खिलाफ धारा 34(2) और 212 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें
भिलाई: हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी ने इंस्टाग्राम में स्टेटस डालकर दी पुलिस को चुनौती, लिखा तुम शेर हो तो मैं शिकारी…

मुकुल का इनस्टाग्राम ऑपरेटर नाबालिग छात्र गिरफ्तार
रिसाली क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने वाला बदमाश मुकुल सोना ने अपने अपराध की दुनिया में नाबालिग लड़कों को जोड़ रखा है। एक नाबालिग उसका इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी चलाता है। पुलिस को पता चला कि वह खुद कम पढ़ा लिखा है। सोशल मीडिया में सक्रियता को देखकर पुलिस की साइबर टीम ने उसकी खोजबीन शुरु की। तब पता चला कि 17 वर्षीय (11 वीं का छात्र) नाबालिग उसकी आइडी लेकर ऑपरेट कर रहा है। मुकुल के घर के आस-पास ही रहता है। मुकुल की जान पहचान शीतला तालाब में हुई। मुकुल उसे अपने साथ जोड़ लिया। झांसे में आकर उसकी आईडी को ऑपरेट करने लगा। पुलिस ने नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है।
जानिए इन दो आरोपियों को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार
मुकुल सोना के खिलाफ पद्मनाभपुर चौकी में अपहरण का मामला दर्ज है। मारपीट समेत आधा दर्जन से अधिक अपराध नेवई थाना में दर्ज है। अपराध जगत में नाबालिग व युवा लड़कों को जोड़ता था। उनके बीच दहशत और सोशल मीडिया पर अपनी दादा की छवि बनाने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए अपने दोस्त प्रखर चंद्राकर (21 वर्ष) को जोड़ा। उससे सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करा रहा था। साथ ही उसकी बाइक को लेकर घूमता भी था। घटना के बाद भी प्रखर की बाइक को इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रखर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी पुलकित चंद्राकर (22 वर्ष) ने घटना के बाद उसे पैसे उपलब्ध कराए। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
स्ट्रीट क्रिमिनल्स को समाप्त करना हमारी जिम्मेदारी
गैगस्टरों की नजर अब नई पौध पर है। उनके कई गुर्गे सलाखों के पीछे है। कुछ नामी गैंगस्टर अंडरग्रउंड है। कई कुख्यात गैगस्टरों ने स्ट्रीट क्रिमिनल्स को संरक्षण देना शुरु कर दिया है। शहर में आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत नहीं है। ऐसे लोगों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को जरूर दें।
अपराधियों से जुड़ी लेडी डॉन पर पुलिस की नजर
शहर के गलीछाप दादा बनने वालों के बीच एक लेडी डॉन का नाम सामने आ रहा है। गैगस्टर से जुड़े जितने लोग छुटकर आते हैं, लेडी डॉन सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो खींचवा कर पोस्ट करती है। सोशल मीडिया पर लेडी डॉन के तौर पर अपने को प्रचारित करने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस की नजर उस पर भी है।
अब तक इतने बदमाशों पर चला नए एसपी का हंटर
एसपी प्रशांत अग्रवाल एक्शन मोड पर है। शहर की अमन चैन और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहे हंै। स्ट्रीट क्रिमिनल्स से लेकर अन्य गैंगस्टरों पर उनकी नजर है। सभी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। अब तक विनोद बिहारी, पिंकी राय, शशिकांत राय, अमित जोश, बी लक्की, अमित कुमार सिंह, इंदर सिंह उर्फ इंद्र उर्फ टकली, सलमान अंसारी, अरबाज सिद्धकी, सुमित सिंह, रुपेश सिंह, संजय जोशी, पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और एक नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो