scriptतांबे का लोटा चमकाकर भरोसा जीता, पति टीवी देखता रह गया इधर सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए ठग | Fraud on a woman in the name of gold polish in the Durg chhattisgarh | Patrika News

तांबे का लोटा चमकाकर भरोसा जीता, पति टीवी देखता रह गया इधर सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए ठग

locationभिलाईPublished: Oct 20, 2020 02:06:05 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सोने के जेवरात चमकाने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी ठग लिए। मामला पद्मनाभपुर चौकी दुर्ग का है।

तांबे का लोटा चमकाकर भरोसा जीता, पति टीवी देखता रह गया इधर सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए ठग

तांबे का लोटा चमकाकर भरोसा जीता, पति टीवी देखता रह गया इधर सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए ठग

भिलाई. सोने के जेवरात चमकाने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी ठग लिए। मामला पद्मनाभपुर चौकी दुर्ग का है। पुलिस धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि पद्मनाभपुर निवासी सीता हटवार (42 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे अपने घर पर थी। पति व बच्चे घर पर टीवी देख रहे थे। उसी समय दो व्यक्ति घर पर आए और दरवाजा खटखटाने लगे। पूछने पर बोले कि वे सुविधा कंपनी से आए हैं। अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। इसके बाद बोले वे तांबा पीतल के बर्तन चमकाते है। महिला के पति ने घर में रखे तांबे के लोटा को निकाल कर दिया। लोटे के कुछ हिस्से को चमका कर दिखाया। महिला ने अपना पायल चमकाने के लिए दिया तो उसे भी चमका दिया।
महिला को ऐसे लिया झांसे में
चांदी की पायल चमकने के बाद महिला को भरोसा हो गया। फिर आरोपियों ने सोने को भी चमकाने की बात कही। एक पाउडर दिया। महिला उस पावडर से गले में पहने मंगलसूत्र को साफ करने लगी। दोनों व्यक्ति बोले कि मंगलसूत्र को निकालकर साफ करो नहीं तो दाग लग जाएगा। इसके बाद मंगलसूत्र को निकालकर पाउडर में साफ कर पेपर पर रख दिया। दोनों ने टिफिन में पानी डालकर लाने व उसमें हल्दी डालने के लिए कहा। फिर टिफिन को गैस की आग में 10 मिनट रखने के लिए कहा।
मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर हो गए फरार
महिला ने टिफिन को गैस में रख दिया। दो मिनट बाद उसमें से एक व्यक्ति ने टिफिन में और हल्दी डालने के लिए कहा। वह हल्दी लेकर आई। एक व्यक्ति ने उसमें हल्दी डालकर टिफिन का ढक्कन बंद कर दिया और 10 मिनट बाद खोलने के लिए बोलकर चले गए। दस मिनट बाद महिला के पति ने टिफिन का ढक्कन खोला तो उसमें केवल हल्दी पानी था। सोने का एक तोले का मंगलसूत्र और अंगूठी गायब थी। ठगी का एहसास होते ही पुलिस में दोनों ने जाकर शिकायत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो