भिलाई

महिला से गैंगरेप मामले में दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म-मारपीट का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

शहर की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर पूर्व में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अज्ञात दरिंदों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। इधर पुलिस की पांच टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

भिलाईJun 16, 2021 / 08:53 pm

Ashish Gupta

महिला से गैंगरेप मामले में दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म-मारपीट का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई. शहर की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर पूर्व में महिला से गैंगरेप (Woman Gang rape in Bhilai) के मामले में पुलिस ने अज्ञात दरिंदों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। इधर पुलिस की पांच टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें: फेसबुकिया प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को होटल में मिलने बुलाया और फिर करने लगा ये गलत काम

सोमवार सुबह 4.40 बजे नेहरु नगर पूर्व में सड़क किनारे कराहती हुई 27 वर्षीय एक महिला मिली थी। वह खून से लथपथ थी। उसके सिर पर गंभीर चोट और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। घटनास्थल से पास के एक मकान में तैनात गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। देर शाम एमएलसी हुआ।
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक स्लेटी कलर की कार सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को उस रास्ते से गुजरती हुई दिख रही है, लेकिन कार का नंबर स्पष्ट नहीं है। कार की तलाश में दो सीएसपी के मार्गदर्शन में पांच टीम लगाई गई है। अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ाया है।

यह भी पढ़ें: जिसके लिए पति को छोड़ा अब प्रेमी ने भी मुंह मोड़ा, पीड़िता ने थाने में की शिकायत, FIR दर्ज

दुर्ग एएसपी शहर संजय ध्रुव ने बताया, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक बलात्कार और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की रिपोर्ट के आधार पर धाराएं जुड़ जाएंगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Hindi News / Bhilai / महिला से गैंगरेप मामले में दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म-मारपीट का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.