scriptToday Gold Price: सोने के बढ़ते दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 3800 रुपए हुआ महंगा, देखें आज का रेट | Gold price became expensive by Rs 3800 in 5 days | Patrika News
भिलाई

Today Gold Price: सोने के बढ़ते दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 3800 रुपए हुआ महंगा, देखें आज का रेट

Today Gold Price: भिलाई-दुर्ग के सराफा कारोबारियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले सोने के दाम 65 हजार रुपए पर स्थिर थे, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को इंटरनेशनल बाजार में आई तेजी के बाद सोना 68 हजार के आंकड़ेे के पार पहुंच गया..

भिलाईMar 25, 2024 / 08:21 am

चंदू निर्मलकर

cg_gold_price_.jpg
CG Gold price today: सोने के दाम ने शनिवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ है जब गोल्ड के दाम पांच दिनों में बढ़कर लॉन्ग टर्म हाइक के बाद 68,300 तक पहुुंच गए। भिलाई-दुर्ग के सराफा कारोबारियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले सोने के दाम 65 हजार रुपए पर स्थिर थे, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को इंटरनेशनल बाजार में आई तेजी के बाद सोना 68 हजार के आंकड़ेे के पार पहुंच गया। सराफा विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल 70 हजार पहुंच सकता है।
पुरानी पीढ़ी भले ही जानती हो, लेकिन नई पीढ़ी को जानना जरूरी है कि साल 2001 में सोने के दाम अक्टूबर में 4300 रुपए प्रति तोला थे। यानी 23 साल में सोने का मूल्या 16 गुना बढ़ोतरी हो गई। साल 1996 में सोने का मूल्य 5,160 रुपए था, लेकिन इसमें गिरावट के बाद यह दाम लगातार कम होते रहे। उसके बाद आज तक गोल्ड के दाम में कभी भी भारी गिरावट का दौर नहीं दिखाई दिया।
कारोबारियों का कहना है कि सोने के दाम में फिलहाल गिरावट के आसार कम ही दिखाई पड़ रहे हैं। अप्रैल से लगन का सीजन शुरू हो जाएगा। इस तरह शादियों के गहने लगभग 12 फीसदी महंगे होने की संभावना बन रही है। वहीं बाजार में उतार-चढ़ाव में तेजी आई तो दाम 75 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की भी पूरी संभावना बन रही है।
दुर्ग सराफा बाजार के अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने कहा कि सोने की कीमत हफ्तेभर में ही 4000 रुपए तक बढ़ गए हैं। इन दामों में फिलहाल कमी आने की संभावना नहीं दिख रही है। सोना ऑल टाइम हाइक के साथ 68 हजार को पार कर गया है। यह आंकड़ा 72 हजार पार भी पहुंच सकता है।
अभी68,300
202358,600

2022
52,950

2021
50,045

2020
48,651
201935,220

2018
31,438

2017
29,667
201628,623
201526,343
201428,006
201329,600
201231,050
201126400
(सभी आंकड़े सराफा कारोबारी से प्राप्त)

Home / Bhilai / Today Gold Price: सोने के बढ़ते दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 3800 रुपए हुआ महंगा, देखें आज का रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो