रद्द रहने वाली ट्रेन
- 30 मार्च 2022 को रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 30 मार्च 2022 को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 30 मार्च, 2022 को गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 31 मार्च, 2022 को झारसुगुड़ा -गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 30 मार्च 2022 को टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2022 को बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
रास्ते में समाप्त होने वाली गाडियां -
- 28 मार्च 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन रायगढ़- एक्सप्रेस को 29 मार्च 2022 को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया गया।
- 29 मार्च, 2022 को गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिल्हा स्टेशन में समाप्त होगी।
- 30 मार्च, 2022 को रायगढ़ से चलने वाली रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी बिल्हा स्टेशन से ही रवाना होगी।
- 30 मार्च, 2022 को रायगढ़ से चलने वाली रायगढ़-निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी।
सूरत और हटिया के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल
समर के दौरान रेल यात्रियों की मांग व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सूरत व हटिया के मध्य आठ फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। समर स्पेशल सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा 21 अप्रैल से 10 जून, 2022 तक परिचालन रहेगा। सूरत-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल 21 व 28 अप्रैल, 2022, 5, 12, 19 व 25 मई, 2022, 2 और 9 जून, 2022 को प्रत्येक गुरुवार को सूरत से रवाना होगी। इसी तरह विपरीत 09070 हटिया-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल 22 से 29 अप्रैल, 2022, 6, 13, 20, 27 मई, 2022, 3 और 10 जून, 2022 को प्रत्येक शुक्रवार को इस गाड़ी का परिचालन हटिया से होगा।