script

पार्टी- आउटिंग में फिजूलखर्ची की बजाए इन युवाओं ने किया नेक काम

locationभिलाईPublished: Oct 15, 2019 11:31:50 am

Submitted by:

Komal Purohit

सोशल पार्टी, आउटिंग को छोड़ हेल्प द हंगरी ग्रुप के युवा समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े लोगों की मदद को सामने आए हैं। अपनी पॉकिट मनी से यह युवा भूखों को भोजन करा रहे हैं।

पार्टी- आउटिंग में फिजूलखर्ची की बजाए इन युवाओं ने किया नेक काम

अपनी पॉकिट मनी से यह युवा भूखों को भोजन करा रहे

भिलाई. सोशल पार्टी, आउटिंग को छोड़ हेल्प द हंगरी ग्रुप के युवा समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े लोगों की मदद को सामने आए हैं। अपनी पॉकिट मनी से यह युवा भूखों को भोजन करा रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने रेलवे स्टेशन से की। ग्रुप के यश पारख ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास है, लेकिन उनकी कोशिश है कि सप्ताह में एक दिन वे जरूरमंदों तक भरपेट भोजन पहुंचाए। उन्होंने बताया कि वैसे भी हमारे शास्त्रों में लिखा गया है कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हैऔर वे इसी संदेश को आगे लेकर बढ़ रहे हैं।

सप्ताह भर पहले बना ग्रुप
ग्रुप के हर्ष गोलछा और यश पारख ने बताया कि उनके दोस्तों का ग्रुप है जिसमें 17 मेंबर है। अपनी पढ़ाई पूरी कर सभी बिजनेस संभाल रहे हैं। उन्हें जब भी टाइम मिलता वे मिलकर एंजाय करते थे। लेकिन अब उन्हें लगा कि हमें समाज के लिए कुछ करना चाहिए। तभी उनकी नजर उन भूखे लोगों पर पड़ी जिन्हें दो वक्त की रोटी भी ढंग से नसीब नहीं होती। तब उन्होंने हेल्प द हंगर ग्रुप बनाया। जिससे वे ऐसे लोगों की मदद कर सकें। हालांकि उन्होंने शुरुआत अभी महीने में दो बार से की है,लेकिन जल्द ही वे सप्ताह में एक दिन इस अभियान को चलाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन ही उन्होंने 150 लोगों को भोजन कराया। इसके लिए उन्होंने अपनी पॉकेटमनी से फंड जुटाया।

खुद तैयार कराते हैं भोजन
इस ग्रुप के सदस्य अपने घरों के कुक से भोजन तैयार कराते हैं, ताकि वह पौष्टिक और सफाई के साथ बने। हर्ष ने बताया कि सभी युवा दुर्ग के होने की वजह से भोजन को बांटने के लिए भी दिक्कत नहीं हुई। उनकी कोशिश है कि इस ग्रुप में और भी वॉलेटियर को जोड़ें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद मिल सकें। उनेहंने बताया कि पहली बार हुए इस कार्यक्रम में यश पारख , चिनय कनानी, हार्दिक बोहरा, निखार बोहरा, ऋषभ बोथरा, हर्ष लोढ़ा,हर्ष गोलछा, आयुष अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

ट्रेंडिंग वीडियो