scriptतीजा में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, व्रत पूरा होने से पहले उजड़ गया सुहाग | Husband dies in road accident, National Highway blocked in Bhilai | Patrika News

तीजा में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, व्रत पूरा होने से पहले उजड़ गया सुहाग

locationभिलाईPublished: Sep 02, 2019 02:41:43 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

एक घंटे के ही भीतर अलग-अलग तीन सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पत्नी को तीज व्रत के लिए मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार पति को भिलाई तीन में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

तीजा में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, व्रत पूरा होने से पहले उजड़ गया सुहाग

तीजा में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, व्रत पूरा होने से पहले उजड़ गया सुहाग

भिलाई . शनिवार की रात फोरेलन पर एक घंटे के ही भीतर अलग-अलग तीन सड़क हादसे (Road accident in Bhilai)में चार लोगों की मौत हो गई। पत्नी को तीज व्रत के लिए मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार पति को भिलाई तीन में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्ग से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक नेहरू नगर गार्डन के पास खड़े ट्रक से जा टकराए। इनमें दो की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही सुपेला प्रियदर्शिनी परिसर के सामने अज्ञात वाहन एक युवक को कुचलते हुए निकल गया।
पत्नी को छोड़कर लौट रहा था पति
घटना बीती रात भिलाई तीन कॉलेज के सामने की है। भिलाई तीन टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि पाटन के ग्राम सांकरा निवासी हरिशचंद्र यादव (40 वर्ष) किराना की दुकान चलाता है। वह बाइक से अपनी पत्नी संगीता यादव को जंजगिरी मायका पहुंचाने आया था। संगीता को छोडऩे के बाद घर के लिए सांकरा लौट रहा था। रायपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया।
बाइक दूर जा गिरी, लेकिन हरिशचंद्र अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। पहिया पेट पर से निकल गया, जिससे उसकी अंतड़ी बाहर निकल गई। हादसे के बाद फोरलेन पर जंजगिरी से डबरापारा तक जाम लग गया। सूचना पर भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ का खदेडऩे के बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। ट्रैफिक को व्यवस्थित करने पुलिस को घंटेभर मशक्कत करनी पड़ी।
तीजा में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, व्रत पूरा होने से पहले उजड़ गया सुहाग
फोन कर मां से कहा-हादसे में घायल हो गया जब तक मां अस्पताल पहुंची दम तोड़ चुका था

सुपेला थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कंवर ने बताया शनिवार को रात 11.15 बजे दुर्ग कंचन ट्रेवल्स में ड्यूटी के बाद शहीद वीरनारायण सिंह नगर निवासी धनेश निर्मलकर (40), कैंप 1 आदर्श नगर के राजेश सोनी (36) और खुर्सीपार के बलवीर सिंह (40) एक बाइक से आ रहे थे। नेहरू नगर गार्डन के सामने एक ट्रक एक्सल टूटने से खड़ा था। बाइक अनियंत्रित हो गई होकर ट्रक से जा टकराई। बाइक चला रहे धनेश की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और बलवीर को अस्पताल पहुंचाया गया।
राजेश ने किया अपनी मां को फोन
राजेश घायल था। अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसने अपनी मां को फोनकर बताया। मां दुर्घटना में घायल हो गया हूं। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मां और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। जब अपने जिगर के टुकड़े का शव स्ट्रेचर पर देखा तो बदहवास हो गई। उधर बलबीर का प्रथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अज्ञात वाहन सिर कुचलकर भाग गया
शनिवार की रात 11.30 बजे संजय नगर तालाब के पास प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम निवासी प्रवीण लक्षणे (36 वर्ष) साथी सुमित के साथ घर जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। सुमित दूर जा गिरा और प्रवीण का सिर उस वाहन के पहिया के नीचे आ गया। उसे कुचलते हुए निकल गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो