शादी के करीब दो महीने बाद पति ने नौकरी छोड़ दिया। घर का खर्च चलाने पीडि़ता से पैसे मांगने लगा। मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीडि़ता ने मायके से पैसे लाने मना कर दिया। सास अपने बेटे को उकसाने लगी। तब आरोपी अमित उसके साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगा। रोज मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। पीडि़ता उनकी प्रताडऩा को सहन करती रही। वर्ष 2015 में पुलिस में शिकायत की। पुलिस में मामला जाने के बाद कुछ दिन तक अमित शांत रहा। फिर अमित अपनी मां के साथ घर छोड़कर कही चला गया।
पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी को पीडि़ता को बिना बताए पति व सास कही चले गए। अपना मोबाईल भी बंद कर दिया। इसी बीच पूजा नाम की एक महिला पीडि़ता के घर पर पहुंची। खुद को अमित की पत्नी बताते हुए कहा कि अमित से 2 माह की बच्ची है। तब पीडि़ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इन सब बातों से परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।