script

आपस में झगड़ रही बेटियों को मां ने बेलन से मारा, चार साल की मासूम की मौत, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

locationभिलाईPublished: Oct 10, 2021 11:48:47 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

गुस्से में एक मां को अपनी मासूम बेटी को बेलन से मारना भारी पड़ गया। बेटी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। यह घटना भिलाई के कोहका वार्ड-9 आर्य नगर में शीतला मंदिर के पास की है।

आपस में झगड़ रही बेटियों को मां ने बेलन से मारा, चार साल की मासूम की मौत, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

आपस में झगड़ रही बेटियों को मां ने बेलन से मारा, चार साल की मासूम की मौत, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

भिलाई. गुस्से में एक मां को अपनी मासूम बेटी को बेलन से मारना भारी पड़ गया। बेटी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। यह घटना भिलाई के कोहका वार्ड-9 आर्य नगर में शीतला मंदिर के पास की है। मां मोनिका सिंह (25 वर्ष) ने अपनी 4 साल की बेटी के सिर पर बेलन से वार कर दिया। जिसे गंभीर चोट आई गई और अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन बाद उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में जानकारी मिली है कि बेटी शिवानी को अपने माता-पिता के पास अमेठी उत्तर प्रदेश भेज दिया था। शगुन को उसेक दादा दादी ही पाल रहे थे। तीन महीने पहले ही शगुन अमेठी से अपनी मां के पास भिलाई आई थी।
यह भी पढ़ें
भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, खड़ी कंटेनर से भिड़ी स्कार्पियो, टक्कर होते ही फट गया एयरबैग
….

रोटी बना रही थी मां
स्मृति नगर चौकी प्रभारी एलएस शांडिल्य ने बताया कि 6 अक्टूबर दोपहर की घटना है। मोनिका सिंह की तीन और चार साल की दो बेटी है। दोनों आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रही थी। उसने उन्हें मना किया, लेकिन बड़ी लड़की नहीं मानी। घर में रोटी बना रही मोनिका ने तैश में आकर बेलन से उसके सिर पर वार कर दिया। बेलन इतना तेज लगा कि वह जमीन पर गिर गई। अंदरूनी हिस्से में करीब 4 इंच की इंटरनल इंजुरी हो गई। उसे दौरा आने लगा। ड्यूटी पर गए शिवानी के पिता मनीष कुमार सिंह आए और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार की सुबह उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। मोनिका को गिरफ्तार कर बेलन को जब्त किया है।
पत्नी को बचाने बीमार बच्ची को लेकर थाना पहुंचा मनीष
भिलाई नगर निगम में वाटर सप्लाई विभाग के कर्मी मनीष कुमार सिंह (35 वर्ष) शनिवार को अपनी 3 वर्ष की बीमार बच्ची को लेकर पुलिस के सामने मिन्नते कर रहा था। पुलिस से बार-बार यही बोल रहा था कि मेरी बेटी बीमार है। इसकी मां को गंभीर बीमारी है। उसने जानबूझकर नहीं मारा है।

ट्रेंडिंग वीडियो