दल्ली राजहरा ट्रेन को भी आउटर में रोका
दल्ली राजहरा से आने वाली ट्रेन को भी बुधवार की शाम आउटर में 8.20 से रोककर रख दिया गया। प्लेटफार्म नंबर-1 खाली नहीं होने की वजह से यह ट्रेन खड़ी रही। यह ट्रेन रात 8.45 को रवाना होती है, लेकिन आज 9.05 बजे दुर्ग से निकली है। इस तरह से ऐसे मुसाफिर जो इस ट्रेन के सहारे दूसरे ट्रेन को पकडऩा चाहते हैं, उनके लिए अगली ट्रेन तक समय में पहुंचना मुश्किल हो गया।
रेलवे ने आज से 24 मई तक इन ट्रेनों को किया रद्द
रेलवे बोर्ड ने कुछ गाडिय़ों 24 मई 2022 तक के लिए रद्द कर दिया है। जिसकी वजह से मुसाफिरों को कुछ और वक्त तक इन रूटों पर सफर टालना या सड़क मार्ग से होकर जाना होगा।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडिय़ों में :-
- 5 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर व भोपाल से रवाना होने वाली बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली रीवा - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 6 से 24 मई, 2022 तक अंबिकापुर से रवाना होने वाली अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 9 से 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली नांदेड- - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 से 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 11 से 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली रानी कमलापति - संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 12 से 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली मेमू गाडियां :-
- 5 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर व रायगढ़ रवाना होने वाली बिलासपुर -रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर व शहडोल रवाना होने वाली बिलासपुर -शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली रायपुर - डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 6 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली इतवारी - रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 5 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।