scriptराजनांदगांव में सीएम और एक्स सीएम के पसंद के प्रत्याशी भोलाराम और संतोष के बीच होगा रोचक मुकाबला | Interesting contest between Santosh and Bholaram | Patrika News

राजनांदगांव में सीएम और एक्स सीएम के पसंद के प्रत्याशी भोलाराम और संतोष के बीच होगा रोचक मुकाबला

locationभिलाईPublished: Mar 24, 2019 11:06:05 pm

कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आज प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने इस मामले में पहले बाजी मार ली। राजनांदगांव सीट से इस बार कांग्रेस के भोलाराम साहू और भाजपा के संतोष पांडे के बीच मुकाबला होना है।

CG Loksabh 2019

राजनांदगांव में बीजेपी के संतोष का मुकाबला कांग्रेस के भोलाराम से होगा

राजनांदगांव/कवर्धा@Patrika. राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए इस बार भी कवर्धा से ही प्रत्याशी होंगे। रविवार शाम को भाजपा से जारी हुई सूची में प्रदेश भाजपा के महामंत्री संतोष पाण्डेय को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। पांडे का मुकाबला कांग्रेस के भोलाराम साहू से होगा। भाजपा ने इस बार कवर्धा के संतोष पाण्डेय को टिकट दी है। 52 वर्षीय पाण्डेय बचपन से ही संघ से जुड़े हुए हैं। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम दरगवां के किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लोहारा से ही राजनीति के पथ पर आगे बढ़े जब सहसपुर लोहारा से मंडल अध्यक्ष बने। @Patrika. इसके बाद कवर्धा आए और यहीं से पार्टी को मजबूत करने लगे। संतोष पाण्डेय दो बार जिला के भाजयुमो अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व भाजपा शासनकाल में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, प्रशिक्षण सहप्रभारी रहे। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं।
विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी भी रहे
पांडेय वर्ष 2000 में कवर्धा मंडी अध्यक्ष चुने गए। हालांकि कुछ सालों बाद समिति भंग हो गई। वहीं संघ से जुड़े होने के कारण इन्हें वर्ष 2003 में बीरेन्द्रनगर से भाजपा से टिकट मिला, जिसमें मोहम्मद अकबर जीत गए। @Patrika. संतोष पाण्डेय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भी खास माने जाते हैं। इसके चलते ही पिछले वर्ष विकास यात्रा का प्रदेश प्रभारी पाण्डेय को ही बनाया गया था।
भाजपाइयों में जमकर फोड़े फटाखे

संतोष पांडेय का भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी होते ही कवर्धा शहर में भाजपाईयों ने फटाखे फोडऩे शुरू कर दिए। वीर स्तंभ चौक पर आवागमन बाधित करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई।
रमन के खास बताए जा रहे हैं भाजपा प्रत्याशी
राजनीति के गलियारों में अब यह चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खास होने के चलते ही संतोष पाण्डेय को टिकट मिला। पार्टी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि वर्तमान और पूर्व सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा। @Patrika. इसके चलते नए चेहरे की तलाश की गई।
नामांकन के लिए दो दिन शेष
राजनांदगांव. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। कल २५ और परसों २६ मार्च को नामांकन होंगे। कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने अपना नामांकन पत्र खरीद लिया है जबकि भाजपा से आज घोषित हुए प्रत्याशी संतोष पांडे ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। @Patrika. अब तक १४ नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं जबकि सिर्फ एक जमा हुआ है।
कांग्रेस के भोलाराम साहू और भाजपा के संतोष पांडे के बीच मुकाबला
राजनांदगांव संसदीय सीट में १८ अप्रैल को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आज प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने इस मामले में पहले बाजी मार ली। राजनांदगांव सीट से इस बार कांग्रेस के भोलाराम साहू और भाजपा के संतोष पांडे के बीच मुकाबला होना है।
आखिरी दिन मचेगा घमासान
नामांकन दाखिले के आखिरी दिन २६ मार्च को कलक्टोरेट में घमासान मचेगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे। @Patrika. नामांकन के बाद बघेल म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी पांडे भी इसी दिन नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो