scriptIT Raid: सौम्या का सस्पेंस हुआ खत्म, घर सील होने के 26 घंटे बाद बंगले पर पहुंची CM सचिवालय की उप सचिव, सील तोडऩे गिड़गिड़ाते रहे पति सौरभ | IT raid falls on Chief Minister's deputy secretary Soumya chaurasiya | Patrika News

IT Raid: सौम्या का सस्पेंस हुआ खत्म, घर सील होने के 26 घंटे बाद बंगले पर पहुंची CM सचिवालय की उप सचिव, सील तोडऩे गिड़गिड़ाते रहे पति सौरभ

locationभिलाईPublished: Mar 02, 2020 11:40:40 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

रात लगभग 8 बजे उप सचिव सौम्या चौरसिया भिलाई स्थित घर पहुंची। दरवाजे पर नोटिस देखकर उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को फोन किया। (IT Raid in Chhattisgarh)

IT Raid: सौम्या का सस्पेंस हुआ खत्म, घर सील होने के 26 घंटे बाद बंगले पर पहुंची CM सचिवालय की उप सचिव, सील तोडऩे गिड़गिड़ाते रहे पति सौरभ

IT Raid: सौम्या का सस्पेंस हुआ खत्म, घर सील होने के 26 घंटे बाद बंगले पर पहुंची CM सचिवालय की उप सचिव, सील तोडऩे गिड़गिड़ाते रहे पति सौरभ

भिलाई. मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया के सूर्या रेजीडेंसी बंगले में दिन रात पुलिस का पहरा लगा हुआ है। आईटी की टीम के लौटने के बाद रविवार को सुबह सौम्या के पति सौरभ मोदी घर आए। वहीं रात लगभग 8 बजे उप सचिव सौम्या चौरसिया भिलाई स्थित घर पहुंची। दरवाजे पर नोटिस देखकर उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को फोन किया। उनसे आग्रह किया कि सोमवार सुबह टीम के साथ वे जांच के लिए घर आ जाएं। जिस पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। थोड़ी देर घर के बाहर रूकने के बाद सौम्या पास में स्थित अपने मां के घर चली गई। (IT raid in CG Chief Minister’s deputy secretary Soumya chaurasiya House)
IT Raid: सौम्या का सस्पेंस हुआ खत्म, घर सील होने के 26 घंटे बाद बंगले पर पहुंची CM सचिवालय की उप सचिव, सील तोडऩे गिड़गिड़ाते रहे पति सौरभ
सौम्या के पति आयकर विभाग के अधिकारियों को फोन पर अपने घर आने की सूचना देकर उनसे घर का सील खोलने का आग्रह करते रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके पहले करीब 28 घंटे इंतजार करने के बाद जब सौम्या या उनके परिवार का कोई नहीं आया तब आयकर विभाग की टीम शनिवार की शाम को घर को सील कर लौट गई थी। टीम ने बंगले पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इस बीच उनके मोबाइल पर सौम्या का मैसेज आता रहा। जिसमें आयकर विभाग के अधिकारियों का नंबर था। चार अधिकारियों का नंबर मैसेज में आया। उसी नंबर पर सौरभ अधिकारियों को फोन कर बुलाते रहे।
Read more; आयकर विभाग की टीम लौटते ही सौम्या के पति पहुंचे घर, उप सचिव के सीलबंद बंगले की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल….

आयकर टीम पर सूचना न देने का लगाया आरोप
सौरभ मोदी ने रविवार को सुबह मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने आयकर विभाग की टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई, जबकि बंगला की रजिस्ट्री उनके नाम पर है। उन्होंने कहा कि भिलाई एनएसपीसीएल में उनका जॉब है। वे रायपुर गए थे। मीडया से उन्हें घर में छापा की जानकारी मिली। सौरभ ने बताया कि शनिवार की शाम को उनकी पत्नी सौम्या से बात हुई। उन्होने मुझे घर जाने के लिए कहा तब वे यहां आए हैं। सौम्या लीगल एडवाजर से सलाह लेने के बाद आएगी। अभी वह कहां हैं इसकी जानकीर उन्हें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सौम्या सुख्यमंत्री की उपसचिव है इस वजह टारगेट में लिया जा रहा है। पहले एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर हुआ उसी का यह परिणाम है।
Read more: आयकर छापे में आबकारी विभाग के OSD के घर से मिली 13 डायरियां, करोड़ों के लेन देन का खुलासा कर सकती है IT टीम …..

रात में भी आए थे सौरभ
इसके पहले शनिवार की रात करीब 8 बजे सौरभ मोदी बंगले पर आ चुके थे। बंगले के सामने खड़े होकर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की थी। उसे सोशल मीडिया में वायरल भी किया। इसके बाद रात में कहीं चले गए। दूसरे दिन सुबह फिर पहंचे। जहां आयकर विभाग की टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन जांच टीम नहीं आई। सीआरपीएफ के जवान पहुंचे हुए है। वे टीम के आने का आश्वासन देते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो