scriptभाजपा में पूर्व विधायक का जिला अध्यक्ष से पत्ता साफ करने दावेदारों की होड़, प्रदेश संगठन को सीधे सौंप दिया बायोडाटा | Leaders of Bhilai District BJP President submitted a claim | Patrika News

भाजपा में पूर्व विधायक का जिला अध्यक्ष से पत्ता साफ करने दावेदारों की होड़, प्रदेश संगठन को सीधे सौंप दिया बायोडाटा

locationभिलाईPublished: Nov 07, 2019 11:30:04 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई जिला भाजपा (BJP) का अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इसके लिए जिला संगठन में वर्तमान महामंत्री से लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारी दावेदारी कर रहे हैं।

भाजपा में पूर्व विधायक का जिला अध्यक्ष से पत्ता साफ करने दावेदारों की होड़, प्रदेश संगठन को सीधे सौंप दिया बायोडाटा

भाजपा में पूर्व विधायक का जिला अध्यक्ष से पत्ता साफ करने दावेदारों की होड़, प्रदेश संगठन को सीधे सौंप दिया बायोडाटा

भिलाई. भिलाई जिला भाजपा (Bhilai BJP) का अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इसके लिए जिला संगठन में वर्तमान महामंत्री से लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारी दावेदारी कर रहे हैं। संगठन के नेताओं के माध्यम से अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। कुछ लोग तो प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को अपना बायोडाटा तक सौंप आए हैं ताकि जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर होने वाली प्रदेश संगठन (Bhartiya Janta Party Chhattisgarh) की बैठक में उनका पक्ष मजबूती से रखा जा सके।
Read more: भाजपा सांसद विजय बघेल और मंडल अध्यक्ष को गोली मारने की धमकी, संगठन चुनाव में विवाद के बाद गरमाई राजनीति…..

नए जिला अध्यक्ष पद के लिए दो नाम की चर्चा है। इनमें एक प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी के सदस्य सत्येन्द्र सिंह हंै। जिला संगठन में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। दूसरे क्रम में युवा मंडल अध्यक्ष रामानंद मौर्या हैं। इसके अलावा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष फणेन्द्र पांडेय और महामंत्री खिलावन साहू भी कतार में हैं।
प्रदेश संगठन का गणित: ओबीसी फैक्टर
प्रदेश भाजपा संगठन भिलाई जिला भाजपा में ओबीसी फैक्टर के हिसाब से अध्यक्ष बनाना चाह रहा है, जो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर संगठन को चला सके। संगठन ने इससे पहले अन्य पिछड़ा वर्ग से ओपी वर्मा को जिम्मेदारी दी थी।
Read more: भाजपा: वर्चस्व की लड़ाई में सांसद बघेल को मिला पूर्व मंत्रियों का साथ, राष्ट्रीय महासचिव सरोज के खिलाफ खुलेआम खोला मोर्चा….

डाहरे का हटना तय
भाजपा नेताओं (BJP Leaders) के बीच जिस तरह से राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, उससे कयास लगाया जा रहा है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे का नगरीय निकाय चुनाव से पहले पद से हटना तय है। डाहरे चार साल से जिलाध्यक्ष हैं। दिसंबर में नगर पालिका परिषद कुम्हारी में चुनाव है। इससे पहले प्रदेश संगठन नई जिला कार्यकारिणी गठन कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना चाहता है। शुरुआत मंडल अध्यक्षों के चुनाव से हो चुकी है। 10 मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो चुकी है। मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी से जिला अध्यक्ष पद का चुनाव या मनोनयन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो