scriptBreaking: CM अपने गृहजिले में मोदी मैजिक चलने से नहीं रोक पाए, ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, CG की11 में 10 सीटों पर आगे | Lok sabha election 2019, Durg lok sabha election seat Vijay Baghel | Patrika News

Breaking: CM अपने गृहजिले में मोदी मैजिक चलने से नहीं रोक पाए, ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, CG की11 में 10 सीटों पर आगे

locationभिलाईPublished: May 23, 2019 01:53:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

देश के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल गया है। छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Vijay Baghel

Breaking: CM अपने गृहजिले में मोदी मैजिक चलने से नहीं रोक पाए, ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, CG की11 में 10 सीटों पर आगे

दाक्षी साहू@ दुर्ग. देश के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल गया है। छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं सिर्फ एकमात्र सीट बस्तर पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। सबसे हाईप्रोफाइल माने जाने वाले दुर्ग में सीएम भूपेश बघेल की जगह पीएम मोदी का जादू चलता दिखाई दे रहा है। दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत की ओर भाजपा प्रत्याशी आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से फिलहाल 1,85,455 वोट से आगे चल रहे हैं। वोटों से अंतर के हिसाब से यह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत बन जाएगी। वहीं महासमुंद के कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू अपनी लीड बरकार नहीं रख पाए। फिलहाल भाजपा की चुन्नी साहू 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है।
लोकसभा सीट छत्तीसगढ़
दोपहर 1.30 बजे की स्थिति में, एक सीट पर कांग्रेस और 10 सीट पर भाजपा आगे

1. दुर्ग- बीजेपी- विजय बघेल- आगे 1,85,455
2. राजनांदगांव- बीजेपी- संतोष पांडेय – आगे 75904
3. कांकेर- बीजेपी- मोहन मंडावी- आगे 11025
4. बस्तर- कांग्रेस- दीपक बैज- आगे-36126
5. बिलासपुर- बीजेपी- अरूण साव- आगे 59988
6. जंाजगीर चांपा- बीजेपी- गुहाराम अजगले- 48086
7. कोरबा- बीजेपी- ज्योतिनंद दुबे- आगे- 13621
8. महासमुंद- चुन्नी साहू – आगे- 18286
9. रायगढ़- बीजेपी- गोमती साय- आगे- 64052
10. रायपुर- बीजेपी- सुनील कुमार सोनी- आगे- 64052
11. सरगुजा- बीजेपी- रेणुका सिंह- आगे- 98894
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो