scriptBig Breaking: दुर्ग में भाजपा के विजय ने बनाई सबसे बड़ी 58 हजार की लीड, राजनांदगांव और कांकेर में BJP प्रत्याशी आगे, Video | Lok sabha election 2019 Durg lok sabha seat Result | Patrika News

Big Breaking: दुर्ग में भाजपा के विजय ने बनाई सबसे बड़ी 58 हजार की लीड, राजनांदगांव और कांकेर में BJP प्रत्याशी आगे, Video

locationभिलाईPublished: May 23, 2019 11:06:25 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग सहित देशभर के सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई। गुरुवार को सुबह 10.45 की स्थिति में प्रदेश में सबसे बड़ी लीड दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने बनाई है।

patrika

Big Breaking: दुर्ग में भाजपा के विजय ने बनाई सबसे बड़ी 53 हजार की लीड, राजनांदगांव और कांकेर में BJP प्रत्याशी आगे, Video

दाक्षी साहू @दुर्ग. दुर्ग सहित देशभर के सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई। गुरुवार को सुबह 10.45 की स्थिति में प्रदेश में सबसे बड़ी लीड दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने बनाई है। फिलहाल वे कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 58,508 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू से 11,134 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांकेर में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी, कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 7,228 वोटों से आगे चल रहे हैं। बात पूरे छत्तीसगढ़ की जाए तो फिलहाल 11 में से 2 लोकसभा सीट पर कांग्रेस और 9 पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो