scriptBreaking: शुरू हुई डाकमतों की गिनती, दुर्ग में BJP प्रत्याशी विजय आगे, प्रदेश की 6 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा आगे | Lok sabha election Durg 2019 Result | Patrika News

Breaking: शुरू हुई डाकमतों की गिनती, दुर्ग में BJP प्रत्याशी विजय आगे, प्रदेश की 6 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा आगे

locationभिलाईPublished: May 23, 2019 09:07:18 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग सहित देशभर के सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई। गुरुवार को सबसे पहले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल फिलहाल आगे चल रहे हैं।

patrika

Breaking: शुरू हुई डाकमतों की गिनती, दुर्ग में BJP प्रत्याशी विजय आगे, प्रदेश की 6 सीटों पर कांग्रेस और पांच पर भाजपा आगे

दुर्ग. दुर्ग सहित देशभर के सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई। गुरुवार को सबसे पहले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल फिलहाल आगे चल रहे हैं। वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। इधर छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में फिलहाल 6 पर कांग्रेस और 5 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। डाकमतों की गिनती के बाद ईवीएम की गिनती होगी।
सभी डाकमतों की गिनती दुर्ग में

पोस्टल बैलेट की गिनती दुर्ग में हो रही है। इसकी शुरूआत सुबह 8 बजे से हुई। इसके आधे घंटे बाद यानि 8 .30 बजे इवीएम से गणना होगी। बेमेतरा में सुबह 8 बजे से ही इवीएम की गणना शुरू हो गई है।
30 मिनट लगेंगे गणना में
इस बार एक चक्र में केवल 14 इवीएम में मतों की गणना की जाएगी। विधानसभावार सभी टेबलों पर एक साथ चक्रवार गणना की जाएगी। अफसरों के मुताबिक इवीएम से एक चक्र की गणना में करीब 30 मिनट लगेगा। इस लिहाज से पहला रूझान साढ़े 10 बजे से पहले मिल जाने की संभावना है।

वीवी पैट की गणना में तीन घंटे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 वीवी पैट की पर्चियों की भी गणना की जाएगी। वीवी पैट की पर्चियों की गणना इवीएम के बाद सबसे आखिरी में की जाएगी। इसमें करीब 3 घंटे लग सकते हैं।
भिलाई का परिणाम सबसे पहले, नवागढ़ बाद में
भिलाई में सबसे कम 163 इवीएम हैं। इनकी गणना 12 राउंड में खत्म हो जाएगी। अहिवारा, वैशाली नगर व पाटन की गणना 18 राउंड में होगी। ज्यादा इंतजार नवागढ़ विधानसभा में करना पड़ेगा। यहां 22 राउंड तक गिनती चलेगी। बेमेतरा में 21 और साजा की गिनती 20 राउंड की होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो