scriptLok Sabha CG 2019 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं में भरा जोश : Video | LokSabha CG 2019 : Former CM Raman is full of enthusiasm in workers | Patrika News

Lok Sabha CG 2019 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं में भरा जोश : Video

locationभिलाईPublished: Mar 26, 2019 06:38:29 pm

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम चुक गए अब लोकसभा में नहीं चुकना है। वे यहां बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे।

CG Loksabh 2019

Lok Sabha CG 2019 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

राजनांदगांव@Patrika. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम चुक गए अब लोकसभा में नहीं चुकना है। वे यहां बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह को देखते हुए लगता है कि जनता ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की दोबारा सरकार बनाने का मन बना लिया है। यह तभी संभव होगा जब यहां से संतोष पांडेय विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही खजाना खाली हो गया है। राजनांदगांव और कवर्धा जिले के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है पिछली बार दो लाख मतों से विजयी हुए थे इसबार भी एक वोट कम नहीं होना चाहिए। यहां के कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी जोश बाकी है।
बता दें कि केंद्रीय चुनाव समिति ने यहा के वर्तमान सांसद अभिषेक सिंह की टिकट काटकर उनके स्थान पर कवर्धा के संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन रैली में सांसद अभिषेक भी मौजूद थे।
 

नामांकन के बाद किया रोड शो
नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने राजनांदगांव में रोड शो किया। रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, मौजूदा सांसद अभिषेक सिंह मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। रोड शो के पहले पांडेय ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता के हित और विकास को सर्वोपरि बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो