भिलाईPublished: Jul 09, 2023 09:55:10 pm
Abdul Salam Salam
सड़कों का निर्माण है जरूरी,
भिलाई. साकेत नगर, कोहका में करीब 3,200 से अधिक लोग निवास करते हैं। यहां करीब 800 से अधिक परिवार बसा है। लोगों ने आलिशान मकान बना लिए हैं, लेकिन निगम ने रास्ता नहीं बनाया है। यहां के लोगों ने भवन अनुज्ञा लिया है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे हैं। बावजूद इसके बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। बारिश होते ही वे अपने घर लौटने से घबराने लगते हैं। सड़कों का निर्माण हुआ नहीं है। बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो जाता है।