भिलाईPublished: Aug 03, 2023 08:38:39 pm
Abdul Salam Salam
टैक्स और यूजर चार्ज ले रहे,
भिलाई. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को भिलाई निगम के वार्ड-22 सुंदर विहार कॉलोनी में अनोखा प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने यहां की खस्ताहाल सड़कों पर ही धान रोपा। इस तरह से वे शहर सरकार को जगाने का प्रयास किए। विधानसभा के चुनाव निकट है, ऐसे में इस तरह से राजनीतिक दल कुछ नया करके चर्चा में बने रहने का प्रयास करने में जुटे हैं। भाजयुमो का तर्क था कि सुंदर विहार कॉलोनी के रहने वाले यहां की सड़कों में मौजूद गड्ढों से परेशान हैं। इस वजह से ऐसा प्रदर्शन किया गया है।