भिलाईPublished: Nov 09, 2022 03:39:08 pm
CG Desk
शहर के स्मृतिनगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुँच गये है। वही चौकी पुलिस ने भी मामले में मर्ग पँचनामा कर मामले की विवेचना को शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
भिलाई के एक होटल में एक प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जोड़े का शव पंखे से लटकता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मामले की सूचना होटल संचालक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पंखे से उतारा। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। हालांकि दोनों की आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।