भिलाईPublished: Dec 04, 2022 11:20:54 am
CG Desk
Mahadev Betting App: महादेव ऐप से जुड़ने वाले अपने सामान्य जीवन में नहीं लौटे और न ही परिवार में आए। कई लड़के कर्ज में डूब कर घर से भाग भी गए है। इधर किराए पर दुकान चलाने वालों को दुकान बंद करनी पड़ रही है।
Mahadev Betting App: पुलिस जिस सतनाम सिंह को महादेव ऐप का कुख्यात सटोरिया बता रही थी, जिसे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की थी, पर उसने खुद को सरेंडर किया और पुलिस चौकी से ही मुचलके पर छूटकर चलता बना। अब फिर से अपना काला धंधा शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही हो रहा है महादेव ऐप के मामले में। पुलिस दलबल के साथ आरोपियों को पकड़ती है, उन्हें बाकायदा मीडिया के सामने पेश करती है, उसके बाद सारे आरोपी आसानी से थाने से ही छूट जाते हैं और फिर उसी काले धंधे में लग जाते हैं।