scriptमैत्रीबाग, Bhilai वनराज का पिंजरा हुआ कूल-कूल | Maitribagh, Vanraj's cage became cool-cool | Patrika News

मैत्रीबाग, Bhilai वनराज का पिंजरा हुआ कूल-कूल

locationभिलाईPublished: May 18, 2022 11:07:33 pm

Submitted by:

Abdul Salam

बीएसपी प्रबंधन ने लगवाया कूलर,

मैत्रीबाग, Bhilai वनराज का पिंजरा हुआ कूल-कूल

मैत्रीबाग, Bhilai वनराज का पिंजरा हुआ कूल-कूल

भिलाई. आखिर वनराज के पिंजरे में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कूलर लगवा ही दिया। टाईगर के पिंजरे में जब इसे लगाया गया तो वाइट टाईगर ठंडी हवा के लिए कूलर के करीब तक आ गया। इस मौके पर मैत्रीबाग के प्रभारी डॉक्टर एनके जैन व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

बाड़े में भर दिए हैं पानी
सफेद टाईगर के बाड़े में गर्मी से निपटने के लिए पानी जरूर भर दिए गए हैं। यह व्यवस्था भी हर साल की जाती है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन वन्य प्राणियों का खास ध्यान रखता है। इस बार कूलर लगाने में देरी की गई। लॉयन के केज में भी कूलर लगाया जाना है.

नए बाड़े का निर्माण

गर्मी में सफेद बाघ बेचैन हो रहे थे। अब जाकर उनको राहत मिली है। बीएसपी प्रबंधन जब तक नए बाड़े का निर्माण नहीं करता, तब तक व्यवस्था को और बेहतर नहीं किया जाएगा. जंगल सफारी की तर्ज पर मैत्रीबाग में विस्तार योजना तैयार की जा रही है. नए केज के साथ-साथ रास्ता भी नया बनाने की जरूरत है, जिससे हर दिन आने वाले पर्यटकों को राहत मिल सके.

एक लाख आते हर माह पर्यटक

मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। इनके लिए बेहतर इंतजाम करने की जरूरत है. अब तक जो व्यवस्था की गई है, वह नाकाफी है। लोगों को शौचालय के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। विस्तार योजना में मैत्रीबाग का लुक ही बदल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले प्रबंधन को बजट देा होगा। बजट मिलने में देरी होने की वजह से काम अटका हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो