भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची भगदड़, करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका

Fire in Bhilai Steel Plant: मौके पर पहुंचे दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है…

भिलाईMar 14, 2024 / 12:57 pm

चंदू निर्मलकर

Fire in Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना से प्लांट में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आग कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में लगी। आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद रात 12 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
आग लगने से यहां प्रोडक्शन का पूरा काम ठप हो गया है। करोड़ों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि आग कैसे लगी और उससे कितना नुकसान हुआ है। बीएसपी प्रबंधन ने हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित कर दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.