1. पुलगांव थाना
अंजोरा चौकी पुलिस ने चार दिन पहले ही हिरी निवासी देवेन्द्र दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत एफआईआर किया है। पुलिस के मुताबिक गा्रम थनौद निवासी शत्रुहन यादव, अशोक यादव, टहल देशमुख, सुरेश हरमुख, बालकृष्ण यादव, लोकेन्द्र सिन्हा, पप्पू देशमुख, मेघेन्द्र देशमुख, लेखराम देवांगन व कृष्णालाल निषाद से आरोपी ने कुल 5 लाख रुपए का धान खरीदकर गायब हो गया है।
धान खरीदी के नाम पर ही देवेन्द्र दुबे व उसके साथी ने बरहापुर के किसानों से 20 लाख रुपए की ठगी की है। बरहापुर के किसान योगेश्वर साहू, रामावतार साहू, अशोक साहू, गणेश राम साहू, श्यामू साहू, प्रहलाद साहू, नारद साहू, दयालू साहू, लतमार साहू से धान खरीदने के बाद चेक दिया था। चेक बाउंस होने पर मामला थाना पहुंचा।
बरहापुर की तर्ज पर आरोपियों ने ग्राम पथरिया निवासी लोकनाथ वर्मा, समारू राम केंवट , नरेश निषाद, इंदरमन निषाद, सुखसागर निषाद, महनरण निषाद, पूरन निषाद, भवर सिंह , गुमान निषाद, शिवनारायण निषाद, खुबीराम गोड़, फरित कुमार, सुरेश यादव, किशन निषाद, अशोक साहू, जामवंत साहू, ग्राम डोमा निवासी मनहरण साहू, कृपाराम साहू, अशोक साहू, भगोली राम व राधाबाई से भी धान खरीदा है। धान की कीमत कुल 17 लाख बताया गया है।
पाटन थाना में संजय यादव ने विनय वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। आरोपी ने ग्राम सांतरा के झुमुक पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, नुरसिंह, नेमी यादव, देवनारायण, देवदत्त कोटवार व अन्य से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का झांसा देकर लगभग 5 लाख की ठगी की है। किसानों के रुपए नहीं मिलने पर मामला थाना पहुंचा।