
Monsoon 2024: शाम होते ही छाए काले बादल
Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को दिनभर धूप-छाँव बना रहा। वहीं शाम होते ही आसमान में काले बादल छाए गए। रायपुर शहर से लगे कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात को लेकर 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों तक यानी 24 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है। इसके असर से लगातार बारिश होगी। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चली।
यह भी पढ़ें
Monsoon 2024: बारिश मचाएगी तबाही! आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, इन 18 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2024: अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते पांच दिनों से मानसून प्रदेश के तटीय हिस्से में अटका हुआ है। 21 जून तक ही प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।Monsoon 2024: अब तक 47.3 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से 20 जून तक 47.3 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। अब तक महज 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अब तक 88.1 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। वहीं, अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही।