script

सोने के गहने पहनकर मार्निंग वाक पर निकलने वाले बुजुर्ग सावधान: 20 मिनट में लूट के दो वारदात

locationभिलाईPublished: Aug 10, 2018 12:13:19 pm

ठगों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दोनों महिलाओं को लुटेरों का डर दिखाकर पहले गहने उतरवाए फिर झांसा देकर नकली ज्वैलरी थमाकर चंपत हो गए।

bhilai crime

महिलाएं और बुजुर्ग मार्निंग वाक पर सोने के गहने पहनकर न निकले, 20 मिनट में दो वारदात

भिलाई. ठगों ने खुद को पुलिसवाला बताकर नेहरूनगर में दो महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर दी। ठगों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दोनों महिलाओं को लुटेरों का डर दिखाकर पहले गहने उतरवाए फिर झांसा देकर नकली ज्वैलरी थमाकर चंपत हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा ४२०, ३४ के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के हुलिया के आधार पर आशंका जता रही है कि इस तरह की वारदात में ईरानी गैंग का हाथ हो सकता है।
खुद को पुलिसवाला बताकर गहने लूट लिए
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि खुद को पुलिसवाला बताने वाले दोनों ठग करीब ४० से ४५ वर्ष के थे। एक सफेद फुल शर्ट और नीली जींस पहने था। वहीं दूसरा पीली चेक की फुल शर्ट और ब्राउन पैंट पहने था, उसके सिर पर टोपी थी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम पुलिसवाले हैं। सामने इंदू नाम की महिला का मर्डर हो गया है। जो यह सोने की ज्वेलरी पहनी हो उसको निकालकर रख दो। इससे जांच में पुलिस को मदद मिलेगी। ऐसा नहीं करने पर पुलिस दो हजार रुपए की जुर्माना कर देगी।
महिला उसके झांसे में आकर अपना करीब ४ तोले के कंगन और २.५ तोले की चेन व मंगलसूत्र उतार कर उसे थमा दिया। उसने ज्वेलरी को बैंग में रख दिया और उन्हें कागज में नकली ज्वेलरी पैक कर पकड़ा दिया। वहां से फरार हो गए। जब महिला ने कागज को खोलकर देखा तो उसे नकली कंगन हाथ लगे।
20 मिनट में दो वारदात
पुलिस के अनुसार ठगी की वारदात गुरुवार सुबह की हुई। २० मिनट के अंतराल में दो वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात सुबह 5.45 बजे की है। नेहरू नगर पश्चिम 27/10 निवासी रेखा चिंधालोरे (६४) घर से सुबह सैर करने निकली थीं। स्टेट बैंक कॉलोनी नेहरू नगर गुप्ता मकान के सामने रोड पर पहुंची थीं। दो ठग पहुंचे और उसे झांसे में लेकर एक तोला ज्वेलरी उतरवा ली और नकली ज्वेलरी पकड़ाकर फरार हो गया। इसी क्रम में दूसरी वारदात सरस्वती स्कूल के पास सुबह ६.२० बजे अंजाम दे डाला। पीडि़ता मृदुला रोजिंदर (६५) नेहरू नगर पूर्व मकान ९/४ में रहती है। टहल रही थीं। ४० से ४५ वर्ष के दो व्यक्ति आए। सामने इंदू नामक महिला की मर्डर की झूठी कहानी बताकर झांसा दिया। ४ तोला सोने की चूड़ी, चेन और मंगलसूत्र उतरवा लिए। नकली ज्वेलरी पकड़ा कर फरार हो गए।
हुलिया के आधार पर ईरानी गैंग की आशंका

टीआई सुपेला धर्मानंद शुक्ल ने बताया कि 40 मिनट के अंतराल में दो ठगी की वारदात हुई। घटना स्थल रूट के सीसीटीवी देखे जा रहा है। दो आरोपियों का हुलिया नजर आ रही है। हुलिया के आधार पर ईरानी गैंग की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर ठगी का जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो