scriptछत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली किस निकाय की जिम्मेदारी | Municipal elections in Chhattisgarh, Congress appointed observers | Patrika News

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली किस निकाय की जिम्मेदारी

locationभिलाईPublished: Nov 24, 2021 11:15:22 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

Municipal elections in Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी की 24 नवंबर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी चुनावी रणनीति बनाएंगे।

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली किस निकाय की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली किस निकाय की जिम्मेदारी

भिलाई. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने अलग-अलग निकाय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। नगर निगम चुनाव की तैयारी में अब राजनीतिक दल भी जुट गए हैं। कांग्रेस ने नगरीय निकायवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की 24 नवंबर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी चुनावी रणनीति बनाएंगे। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची के अनुसार मोतीलाल देवांगन और राजेंद्र साहू को नगर निगम बीरगांव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। गिरीश देवांगन, अर्जुन तिवारी और द्वारिकाधीश यादव भिलाई के पर्यवेक्षक होंगे। चंद्रशेखर शुक्ला और अरुण सिसोदिया को नगर निगम रिसाली की जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई-चरोदा निगम के लिए अटल श्रीवास्तव और पीयूष कोसरे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
आज भाजपा के चुनाव प्रभारी लेगें बैठक
इधर भाजपा में 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक रखी गई है। भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री भूपेंदर सिंह सवन्नी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, भाजपा भिलाई जिला के प्रभारी संतोष बाफना, जामुल नगर पालिका के चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा सहित सभी निकायों के भाजपा के चुनाव प्रभारी उपस्थित होंगे।
कांग्रेस ने इन्हें दी जिम्मेदारी
नगरीय निकाय-बीरगांव- पर्यवेक्षक राजेन्द्र साहू, मोतीलाल देवांगन, नगर निगम-भिलाई- पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, अर्जुन तिवारी, द्वारिकाधीश यादव, नगर निगम-रिसाली- पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिसोदिया, नगर निगम-भिलाई चरौदा-पर्यवेक्षक अटल श्रीवास्तव, पीयूष कोसरे।
नगर पालिका परिषद, बैकुंठपुर- पर्यवेक्षक जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, नगर पा. परिषद शिवपुर चरचा-पर्यवेक्षक भानुप्रताप सिंह, गोपाल थवाईत, नगर पा. परिषद सारंगढ़-प्रेमचंद जायसी, उत्तम वासुदेव, नगर पा. परिषद जामुल- पर्यवेक्षक कौशल चंद्राकर, आलोक पाण्डेय, नगर पा. परिषद खैरागढ़-प्रतिमा चंद्राकर, शाहिद खान।
नगर पंचायत प्रेमनगर-पर्यवेक्षक फुलकेरिया, नगर पंचायत मारो-पर्यवेक्षक सुशील शर्मा, नगर पंचायत नरहरपुर-बिरेश ठाकुर, नगर पंचायत कोन्टा-कैलाश पोयाम, नगर पंचायत भैरमगढ़- पर्यवेक्षक रूकमणी कर्मा, नगर पंचायत भोपालपट्नम-पर्यवेक्षक यशवर्धन राव।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो