scriptBig Breaking: नाले में मिली महिला का हत्यारा निकला पति, पहचान छिपाने लाश के साथ किया था ये घिनौना काम… | Murder case in Bhilai, Bhilai police, Bhilai crime news | Patrika News

Big Breaking: नाले में मिली महिला का हत्यारा निकला पति, पहचान छिपाने लाश के साथ किया था ये घिनौना काम…

locationभिलाईPublished: May 27, 2019 04:09:12 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

फौजी नगर नाले में रविवार को कंबल और चद्दर से लिपटी एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद महिला के हत्यारे का पता लगा लिया है।

patrika

Big Breaking: नाले में मिली महिला का हत्यारा निकला पति, पहचान छिपाने लाश के साथ किया था ये घिनौना काम…

भिलाई. फौजी नगर नाले में रविवार को कंबल और चद्दर से लिपटी एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद महिला के हत्यारे का पता लगा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति लोकेश देवांगन ही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद हत्यारे की सहायता करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं आरोपी पति फिलहाल फरार है।
यह है पूरा घटनाक्रम
रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों की नजर नाले में पड़ी महिला की लाश पर पड़ी। घटना की सूचना तुरंत डायल ११२ को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा के महिला के हाथ और पैर बंधे हुए थे। हत्यारे ने गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया है। जामुल टीआई धर्मानंद शुक्ल ने बताया कि रविवार को सुबह ७ बजे डायल ११२ पर सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला।
दोपहर बाद महिला की पहचान कैंप २ शारदा पारा निवासी रजनी देवांगन (३० वर्ष) पति लोकेश्वर देवांगन के रूप में हुई। उसके मायके वालों को बुलाया गया है। घटना स्थल से मंगलसूत्र और कान की बाली मिली है। मर्ग कायम कर शव जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया गया था।
निर्मम हत्या कर शव को नाले में फेंका
हत्यारे ने निर्मम हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया था। फॉरेसिंक एक्सपर्ट बुलाया गया। महिला की दाहिने कलाई में कट का निशान और गला रेता हुआ मिला। आरोपी ने चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था जिससे उसकी पहचान न हो सके।
बड़ी बेटी ने साड़ी से पहचान की
जामुल और छावनी पुलिस अपने- अपने क्षेत्र में गुम इंसान की पतासाजी की। शारदा पारा की एक महिला रात से गायब मिली। रजनी की बड़ी बेटी को शव दिखाया गया। बड़ी बेटी ने साड़ी से अपनी मां की पहचान की।
अवैध संबंध के शक मेें पति करता था मारपीट
रजनी का मायका रायपुर में है। वह भिलाई में अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। सिलाई-कढ़ाई का काम कर जीवन यापन करती थी। पति लोकेश्वर देवांगन नशेड़ी है। छावनी थाना में उसके खिलाफ अपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। वह रजनी पर आरोप लगाता था कि किसी दूसरे व्यक्ति से उसका संबंध है।
पुलिस को थी आशंका ऐसे की होगी वारदात
जैसा पुलिस को पूछताछ में एक बेटी ने बताया कि उसने अपनी मां को १० बजे दूसरे माले पर जाते देखा था। इसके बाद वह सो गई। तब से उसकी मां नहीं नजर आई। पुलिस को संदेह है कि उसके पति ने ही घटना को अंजाम दिया होगा। जब रजनी छत पर गई तो उसका पति वहीं था। दोनों में बातचीत हुई होगी। इसके बाद वह किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर वार किया होगा जिससे रजनी गिर गई होगी। फिर उसका गला रेता होगा पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचला। जब घर पर सब सो गए तब वह अपने करीबी रिश्तेदार को फोनकर बुलाया। देर रात ३ बजे उसे बाइक पर लादकर नाला में फेंक दिया। इसके बाद से फरार हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो